Tuesday, September 30, 2008

बाबा हरभजन सिंह मन्दिर फोटो ब्लॉग

बाबा के मन्दिर में बाबा को माथा टेकने जाते दर्शनार्थी
बाबा राम भक्त हनुमान के समान ही प्रतीत होते हैं , जो भारत भूमि की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं आज भी अपनी उपस्थिति का एहसास करा देते है बाबा के अवकाश पर प्रस्थान के लिए आज भी सरकार वो पूरी व्यवस्था करतीं हैं जो एक सैनिक के लिए ज़रूरी होता है सच इन सीमाओं की रक्षा इसी तरह से होती है 'Baba' Harbhajan Singh: Immortal soldier शीर्षक से प्रकाशित यह आलेख देखी जो रैडिफ़ न्यूज़ पर है September 15, 2006 18:05 IST "True soldiers are immortal", this popular saying appears true at least in the case of "Baba" Harbhajan Singh [Images]. "Baba" Harbhajan Singh of the Dogra Regiment died near the Nathula Pass in eastern Sikkim.

According to legend, Harbhajan Singh drowned in a glacier during the 1962 Sino-Indian War. A manhunt was launched to find him. He was found three days later and cremated with full military honours. It was said Harbhajan led the search party to his body, and later, through a dream, instructed one of his colleagues to build and maintain a shrine after him. A shrine was built at his samadhi in the hills. Army folklore holds Baba is a stickler for discipline and is known to admonish those who do not tow this line.

A camp bed is kept for him and his boots are polished and uniform kept ready every night. The sheets are reportedly crumpled every morning and boots muddy by evening. The soldier continues to draw a salary and takes his annual leave. Legend also has it that in the event of a war between India and China, Baba would warn the Indian and Chinese soldiers three days in advance.

During the flag meetings between the two nations at Nathula, the Chinese set a chair aside for the saint. Every year on September 14, a jeep departs with his personal belongings to the nearest railway station, New Jalpaiguri, where it is then sent by train to the village of Kuka, in Kapurthala district in Punjab.

A small sum is also sent to his mother each month. His name still continues in the army's payrolls, his mother has still been getting his salary cheques and he has also been given all due time bound promotions.

Accordingly, presently the late soldier is treated as honorary captain. He is granted two months annual leave every year, a berth is booked in train in his name and his portrait, uniform and other belongings are brought by army officials to his native village Kuka in Kapurthala district for availing leave.

Under this annual drill, belongings of "Baba" Harbhajan Singh were brought to Jalandhar from New Jalpaigudi by Dibrugarh Express on Thursday night.

A JCO, a Subedar and an Orderly accompanied the belongings. The family of the late soldier received the belongings at the railway station and later proceeded for their native village. On completion of the leave the same team of the army personnel will escort back the belongings to the Nathu La region.

एक और आलेख
Baba Harbhajan Singh: A story of a dead sepoy, जो Sikkim: A Himalayanreview, पर प्रकाशित है ब्लॉगर मनीष कुमार के चिट्ठे एक शाम मेरे नाम पर सफर सिक्किम का: छान्गू झील, नाथू ला और बाबा मन्दिर एक पोस्ट है कुछ मेरी कलम से kuch meri kalam se ** , पर एक अन्य पोस्ट [-क्या मरने के बाद भी जीवन है ]में विस्तार से हिन्दी में लिखी गयी पोस्ट को यहाँ पुन:प्रकाशित करने का दू:स्साहस कर रहा हूँ किंतु रंजू जी ने कॉपी पेस्ट वर्जित किया है सो लिंक डाले देता हूँ http://ranjanabhatia.blogspot.com/2008/01/blog-post_12.html,

शिर्डी साईं को समर्पित "बावरे-फकीरा"

A TRIBUTE TO SHIRDEE SAI BABA DEVOTIONAL ALBUM "BAWARE FAQEERA" VOICE :- *AABHAS JOSHI "STAR T.V.VOICE OF INDIA" {Jabalpur} *SANDEEPA PARE {Bhopal} MUSIC:- *SHREYASH JOSHI {Jabalpur} LYRICS:- *GIRISH BILLORE"MUKUL"{Jabalpur} sairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsa THIS DEVOTIONAL ALBUM WILL CONTRIBUTE FOR THE DISABLED CHILDREN SUFFERING FROM POLIO COME FORWARD FOR THIS CHARITY CAUSE & CONTRIBUTE FOR THE SUCCESS OF THE ALBUM PL.FORWARD THIS INFORMATION TO YOUR "FRIENDS/RELATIVES/ORGANISATION(S) GROUP/SAI-BHAKT ETC". ******************** FOR FURTHER DETAILS & YOUR SUGESSTIONS CONTACT [1] girishbillore@gmail.com
[4] PHONE 09926471072 [5] PHONE 09424604554 sairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsairamsa

Tuesday, September 23, 2008

आतंकवाद बनाम कबीलियाई वृत्ति

इस पोस्ट के लिखने के पूर्व मैंने यह समझने की कोशिश की है कि वास्तव में किसी धर्म में उसे लागू कराने के लिए कोई कठोर तरीके अपनाने की व्यवस्था तो नहीं है........?किंतु यह सत्य नहीं है अत: यह कह देना कि "अमुक-धर्म का आतंकवाद" ग़लत हो सकता है ! अत: आतंकवाद को परिभाषित कर उसका वर्गीकरण करने के पेश्तर हम उन वाक्यों और शब्दों को परख लें जो आतंकवाद के लिए प्रयोग में लाया जाना है. इस्लामिक आंतकवाद , को समझने के लिए हाल में पाकिस्तान के इस्लामाबाद विस्फोट ,पर गौर फ़रमाएँ तो स्पष्ट हो जाता है की आतंक वाद न तो इस्लामिक है और न ही इसे इस्लाम से जोड़ना उचित होगा । वास्तव में संकीर्ण कबीलियाई मानसिकता का परिणाम है। भारत का सिर ऊँचा करूँगा-कहने वाले आमिरखान,आल्लामा इकबाल,रफी अहमद किदवई,और न जाने कितनों को हम भुलाएं न बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे घटना क्रम को बारीकी से देखें तो स्पष्ट हो जाता है की कबीलियाई समाज व्यवस्था की पदचाप सुनाई दे रही थी जिसका पुरागमन अब हो चुका है, विश्व की के मानचित्र पर आतंक की बुनियाद रखने के लिए किसी धर्म को ग़लत ठहरा देना सरासर ग़लत है । हाँ यहाँ ये कहा जा सकता है की इस्लामिक-व्यवस्था में शिक्षा,को तरजीह ,देने,संतुलित चिंतन को स्थापित कराने में सामाजिक एवं धार्मिक नेतृत्व असफल रहा है जिससे अच्छी एवं रचनात्मकता युक्त सोच का अभाव रहा इस्लामिक-देशों की आबादी के । डैनियल पाइप्स.की वेब साईट http://hi.danielpipes.org/ पर काफी हद तक स्पस्ट आलेख लिखे जा रहे हैं जिसका अनुवाद अमिताभ त्रिपाठी कर रहें हैं । अब भारत को ही लें तो भारत में पिछले दशकों में प्रांतीयता,भाषावाद,क्षेत्र-वाद की सोच को बढावा देने की कोशिश की जा रही है इस पर आज लगाम न लगाई गयी तो तय शुदा बात है भारतीय-परिदृश्य में भी ऐसी घटनाएं आम समाचार होंगी। आतंक को रोकने किसी भी स्थिति में किसी साफ्ट सोच का सहारा लेने की कोई ज़रूरत नहीं,आतंक वाद को रोकने बिना किसी दुराग्रह के कठोरता ज़रूरी है चाहे जितनी बार भी सत्ताएं त्यागनी पड़ें , हिंसा को बल पूर्वक ही रोका जाए।

Monday, September 15, 2008

अमिय पात्र सब भरे भरे से ,नागों को पहरेदारी

अमिय पात्र सब भरे भरे से ,नागों को पहरेदारी
गली गली को छान रहें हैं ,देखो विष के व्यापारी,
************************************************
मुखर-वक्तता,प्रखर ओज ले भरमाने कल आएँगे
मेरे तेरे सबके मन में , झूठी आस जगाएंगे
फ़िर सत्ता के मद में ये ही,बन जाएंगे अभिसारी
..................................देखो विष के व्यापारी,
************************************************
कैसे कह दूँ प्रिया मैं ,कब-तक लौटूंगा अब शाम ढले
बम से अटी हुई हैं सड़कें,फैला है विष गले-गले.
बस गहरा चिंतन प्रिय करना,खबरें हुईं हैं अंगारी
..................................देखो विष के व्यापारी,
************************************************

लिप्सा मानस में सबके देखो अपने हिस्से पाने की
देखो उसने जिद्द पकड़ ली अपनी ही धुन गाने की,
पार्थ विकल है युद्ध अटल है छोड़ रूप अब श्रृंगारी
..................................देखो विष के व्यापारी,

Friday, August 22, 2008

मोहित

अन्नू कपूर मोहित हुए आभास के अन्दर की सरस्वती को किया प्रणाम, एन डी टी वी इमेजिन पर चल रहे रियलिटी शो जुनून में इस बार जो हुआ वो किसी शो में नहीं हुआ [एडिटेड समाचार के लिए क्लिक कीजिये लिंक पर ] हमें आभास पर विश्वास तो पूरा है कि

अन्नू कपूर मोहित हुए आभास के अन्दर की सरस्वती को किया प्रणाम

आभास पे फ़िदा हुए अन्नू कपूर आभास की प्रतिभा की दीवानगी का हर तरफ़ असर दिखाई देता है. एन डी टी वी इमेजिन के बेहतरीन म्यूजिकल शो जुनून के आने वाले शो में सबसे मार्मिक और भावुक कर देने वाला दृश्य होगा आभास और अन्नू कपूर के बीच सम्मान और सराहना का आदान प्रदान बेहद भावुक किंतु संगीत के लिए प्रतिबद्ध एंकर अन्नू ने आभास की परफोर्मेंस के बाद बेहद अनोखे तरीके से की तारीफ़ जिससे प्रभावित हो आभास ने इस हस्ती के पाँव छू लिए . इस बात से बेखबर सभी आभास की प्रस्तुति और विनम्रता पे मोहित थे की अन्नू कपूर ने आभास के पाँव छुऐ..........!इस बात का आभास न तो आभास को था और न ही आडिएंस को , जजेज भी हतप्रभ हुए और अन्नू जी की ऊंचाई को ताकते रह गए सभी . की अन्नू जी ने कहा:-"बेटे,इस ग़लत फहमी में मत रहना की मैंने तुम्हें प्रणाम किया मैंने तो तुममे बसी माँ सरस्वती को प्रणाम किया है"अन्नू कपूर की ऊंचाई को नापना सबके बस में नही तभी तो यह घटना और अन्नू कपूर का कथन सबके लिए प्रेरक प्रसंग सी बन गया है .

Tuesday, August 19, 2008

क्लिक-सलाम:विश्व छायांकन दिवस पर विशेष

जबलपुर का छायांकन में योगदान उच्च स्तरीय रहा है । फोटोग्राफी ,के पुरोधाओं में शशिन यादव जी,का नाम जहाँ एक ओर बड़े सम्मान से लिया जाता है वहीं युवा छायाकारों को भी जबलपुर नहीं बसरता क्या करें इस शहर की तासीर ही ऐसी ही है। जबलपुर में फोटो पत्रकारिता के बीते दौर में जिनका नाम शिखर पर था उनमें शशिन यादव जी के अलावा कामता-सागर,जे० एस० मूर्ति,दिलीप घोष, स्वर्गीय महेंद्र चौधरी,आर० खान,नितिन पोपट,का दौर आया । इनमें दिलीप घोष जे एस मूर्ति को छोड़ सभी सीधे तौर पर अखबारी फोटोग्राफी से जुड़े थे। ब्लेक एंड व्हाइट दौर में रंगीन फोटो रोल मुंबई में साफ़ होते थे स्थानीय अखबार की ज़रूरत पूरी कराने ये छायाकार बड़ी मेहनत से प्रोग्राम के अन्तिम क्षण तक रुकते और तुंरत स्टूडियो में जा कर डेवलप करते तब तक ढेरों फोन आ चुके होते थे सम्पादकों के ।
काम मेन्यूअल होने से थोडा विलंब तो हो ही जाता था । साथ आने जाने के साधन के नाम पे थी सायकलें या किन्हीं के पास स्कूटरें, वरना रिक्सा क्या बुरा था जो आज भी मेरे शहर की पहचान है।इन पुरोधाओं के बाद दौर आया सुगन जाट,पप्पू शर्मा,रजनी कान्त यादव,अरविन्द यादव,बसंत मिश्रा,संजीव चौधरी,संतराम चौधरी,अनिल तिवारी,-आफ़रोज खान,महिला छायाकारों में विजया परांजपे ,और ............श्रीवास्तव थीं जो ज़्यादातर नारी निकुंज {नवीन दुनिया जबलपुर का सर्वाधिक लोकप्रिय परिशिश्ठ }के लिए काम करतीं थीं किंतु केवल स्वांत:सुखाय ।आज के दौर में संजय राठौर,राजेश मालवीय,जापानी,उमेश राठौर,वीरेन्द्र राजपूत,के०के०, संजय पशीने,शंकर विश्वकर्मा, सहित सारे वो जो प्रतिबद्ध हैं फोटो ग्राफी के लिए..... सबको मेरा क्लिक सलाम

Monday, June 2, 2008

:-"ख़ुद से कैसे भाग सकेगा अंतस

:-"ख़ुद से कैसे भाग सकेगा अंतस पहरेदार कड़क हैं" इस मुखड़े पे गीत लिख भेजिए अन्तिम तिथि 30 जून 2008 email:- girishbillore@gmail.com अथवा girishbillore@hotmail.com नियमों की प्रतीक्षा कीजिए मुझे आपके एक गीत की प्रतीक्षा है अन्तिम तिथि तक प्राप्त गीत प्रकाशित कर दिए जाएंगे प्रकाशित गीतों पर विशेषज्ञों की राय,(गुणांक),तथा पाठकों की राय (गुणांक) के आधार पर विजेताओं की घोषणा कर दी जावेगी ! पुरूस्कार राशी के रूप में न होकर "...........................!" के रूप में होगा !!

Saturday, May 3, 2008

कुछ तो शर्म करिए

आभास के आने की ख़बर मिली, भोपाल के रास्ते आ रहे आभास को की नानी के देहावसान की ख़बर मिली , नानी जी की अन्तिम यात्रा में शामिल हुए आभास के बाल मन पर गहरा अंतर्द्वंद चल रहा था। अश्रु थे कि रुक नहीं पा रहे थे , तभी इक प्रसंशक ने आभास की और इक जेबी डायरी बढा दी ऑटोग्राफ के लिए। आभास भौंचक था । प्रसंशकों कुछ तो..........?

Sunday, April 27, 2008

बावरे-फकीरा "BAWARE FAQEERA": बावरे फकीरा मेक

बावरे फकीरा मेक

बावरे फकीरा मेक

आशीष सक्सेना की मेहनत ,श्रेयस के संकल्प से

बावरे फकीरा पूरा हुआ

मुझे यकीन था कि आभास के सुर सह गायिका संदीपा पारे के सुरों का

साथ पाकर इस एलबम को जो ऊंचाई देंगे उसके लिए "बाबा के कृपा "

कहना ही शेष होगा,और हम कह भी क्या सकते हैं......!!

मुझे चिंता नहीं है आपका प्यार भी तो है हमारी साथ

गिरीश बिल्लोरे

Thursday, April 24, 2008

आभास को शोकाकुल है

आभास जोशी की नानी का देहावसान २३/०४/०८ को प्रात: ६:०० बजे भोपाल में हो गया, संवेदनाएं

प्रतिभा और बाज़ार

[01] प्रतिभा और बाज़ार उसकी सफलता की कहानी में केवल उसका टेलेंट ही था...? ये अर्ध सत्य इस कारण भी क्योंकि बाज़ारवाद में ये सब कुछ होता है तरक्की और विकास के शब्द सिर्फ़ व्यवसायिकता के पन्नों पे दिखाई देतें हैं । रोशनी को सलाम करता ये समय तिमिर को नहीं पूछ रहा होता है। मेरी, आपकी, यानी हम सबकी नज़र के इर्द गिर्द हजारों हज़ार प्रतिभाएं बेदम दिखाईं देतीं है ,किंतु केवल वो ही सफल होती है जो ग्लैमरस हो.यानी व्यवसायिकता के लिए मिसफिट न हो । माँ-बाप की तस्वीरें घर के बैठक खानों से लापता है,तो पूजा घर में होगी...? नहीं घर के नक्शे में पूजा घर के लायक जगह थी ही नहीं....सो बन नहीं पाया पूजा घर । जैसे ही मेरी नज़र गयी दीवार पर इक मँहगी पेंटिंग जो न तो भाई साहब के पिताजी की थी और न ही माँ की तस्वीर थी वो, इसका अर्थ ये नहीं की उनके मन में माँ - बाप के लिए ज़गह नहीं है बात दरअसल ये है कि हमारी इन महाशय पर व्यावसायिकता इस कदर हावी हुई है कि वो सब कुछ भूल गए बच्चो से भी तो कम ही मिल पातें हैं वे तो दिवंगतों को याद रखना कैसे सम्भव होगा । विष्यान्तर होने के लिए माफी चाहता हूँ ,वास्तव में जिन श्रीमान की मैं चर्चा कर रहा हूँ वे बेहतरीन चित्रकार थे, तूलिकाएं,रंग,केनवस् उनके इशारे पे चलते थे,अब ..... वो प्रतिभा गुमसुम सी है, केनवस् कलम रंग को छुए बरसों बीत गए। केवल व्यापारिक-दक्षता ही उपयोगी साबित हुई उनके जीवन के लिए । पेंसिल से चित्रकारी करते लोगों की तारीफ करनी होगी,जो व्यावसायिकता के दौर में आज भी प्रतिभा को ज़िंदा रखतें हैं । ब्लॉगर के रूप सही,कला को ज़िंदा रखना ही होगा अस भी बस भी....! अखबार,पत्रिकाएँ,विज्ञापनजीवी संचार माध्यमों के माथे दोष मढ़्ना ग़लत होगा समय ही ऐसा है कि कला साहित्य के पन्ने कम होते जा रहे हैं।

Saturday, March 29, 2008

*KHAZANA*: "लाडली-लक्ष्मी"से बालिकाओं के लिए सोच बदली है...!!"#links#links#links#links#links#links

*KHAZANA*: "लाडली-लक्ष्मी"से बालिकाओं के लिए सोच बदली है..!

आभास आज 18 साल का हों गया है

आभास को जन्म दिन की हार्दिक बधाइयां " भावों की सलाई लेकर हम शब्द बुने तुम सुर देना *********************** जीवन के सफर में मैंने भी कुछ सपन बुनें तुमको लेकर . कुछ स्वपन मेरे थे मुक्त गीत कुछ सपनों के तीखे तेवर ..? मन की पीडा जब गीत बने श्रेयस होगा तुम सुर देना ...!! ************************* आभास मुझे था जीवन में कुछ ऐसा हम कर जाएंगे देंगें इक मुट्ठी दान कभी भर-भर के झोली पाएँगें ..! जब मन इतराए बादल सा तुम सावन का रिम झिम सुर देना !! ************************** " आभास को जन्म दिन की हार्दिक बधाइयां " गिरीश चचा,सतीश हरीश,अंकुर,सोनू,श्रद्धा, चिन्मय,आस्था,अनुभा,शिवानी, एवं काशीनाथ बिल्लोरे एवं समस्त बिल्लोरे परिवार जबलपुर, के साथ बावरे फकीरा टीम,सुदर्शन परिवार,मनीष शर्मा,माधव सिंह यादव,

Sunday, March 23, 2008

उपयोग करके फैंकिए मत

आस का किसी ने जगाया था । उसने जीवन हर मोड़ पे नए नवेले मीठे-मीठे , खट्टे-खट्टे अनुभव की पोटली लेकर दिखाई दिया । वो सच्चा आदमी जब किसी का साथ देता तब डिफैन्सिव नहीं होता उसे अपना लक्ष्य स्पस्ट रूप से दिखाई दे रहा था। चलिए उस आदमी को नाम दे देतें हैं , उसका नाम आलू चमन था......अपना खून पसीना रामलाल को सफल करने में गिराता रहा । रामलाल अपनी जिन्दगी के साधारण स्तर से आजिज़ आ गया था , हर और आंशिक सफलता और क्विंटल भर असफलताएं लिए ख़ाक छानता । आलू चमन की मदद से आगे और आगे बढ़ता अब भूल गया लगता है रामलाल । ऐसे राम लालों की कमी कतई नहीं । इतने मकसद परस्तो,डिफेंसिव-खिलाडियों में कहीं आप तो नहीं यदि आप हैं तो आज कोशिश कीजिए उस मोटी कैंचुली से बाहर निकलनें की । शायद व्यावसायिकता के दौर से ,इंसानियत को बचा लाने में सफल होगें हम और आप

Sunday, March 16, 2008

होली तो ससुराल

होली तो ससुराल की बाक़ी सब बेनूर सरहज मिश्री की डली,साला पिंड खजूर साला पिंड-खजूर,ससुर जी ऐंचकताने साली के अंदाज़ फोन पे लगे लुभाने कहें मुकुल कवि होली पे जनकपुर जाओ जीवन में इक बार,स्वर्ग का तुम सुख पाओ..!! ######### होली तो ससुराल की बाक़ी सब बेनूर न्योता पा हम पहुंच गए मन संग लंगूर, मन में संग लंगूर,लख साली की उमरिया मन में उठे विचार,संग लें नयी बंदरिया . कहत मुकुल कविराय नए कानून हैं आए दो होली में झौन्क, सोच जो ऐसी आए ...!! ######### होली तो ससुराल की ,बाक़ी सब बेनूर देवर रस के देवता, जेठ नशे में चूर , जेठ नशे में चूर जेठानी ठुमुक बंदरिया ननदी उम्र छुपाए कहे मोरी बाली उमरिया . कहें मुकुल कवि सास हमारी पहरेदारिन ससुर देव के दूत जे उनकी हैं पनिहारिन..!! ######### सुन प्रिय मन तो बावरा, कछु सोचे कछु गाए, इक-दूजे के रंग में हम-तुम अब रंग जाएं . हम-तुम अब रंग जाएं,फाग में साथ रहेंगे प्रीत रंग में भीग अबीरी फाग कहेंगे ..! कहें मुकुल कविराय होली घर में मनाओ मंहगे हैं त्यौहार इधर-उधर न जाओ !!

आभार

स्पन्दन के लिए बेजी का कैसे आभार करें

नौ महीने गर्भ में आरंभ वात्सल्य ये सभी पोस्ट काबिले सम्मान हैं...

आभार

Thursday, March 6, 2008

महिला दिवस पर एक चिंतन "चिंता नहीं चिंतन की ज़रूरत है"

महिला सशक्तिकरण की चिंता करना और समाज के समग्र विकास में महिलाओं की हिस्सेदारी पर चिंतन करना दो अलग-अलग बिन्दु हैं ऐसा सोचना बिलकुल गलत है । लिंग-भेद भारतीय परिवेश में मध्य-कालीन देन है किन्तु अब तो परिस्थितियाँ बदल रहीं है किन्तु बदलती तासीर में भी महिला वस्तु और अन्य वस्तुओं के विक्रय का साधन बन गयी है. अमूल माचो जैसे विज्ञापन इसके ताज़ा तरीन उदाहरण हैं .क्या विकास के इस फलक पर केवल विज्ञापन ही महिलाओं के लिए एक मात्र ज़गह है...? ऑफिस में सेक्रेटरी,क्लर्क,स्टेनो,स्कूलों में टीचर,बस या इससे आगे भी-"आकाश हैं उनके लिए॥?"हैं तो किन्तु यहाँ सभी को उनकी काबिलियत पे शक होता है .होने का कारण भी है जो औरतैं स्वयम ही प्रदर्शित करतीं हैं जैसे अपने आप को "औरत" घोषित करना यानी प्रिवलेज लेने की तैयारी कि हम महिला हैं अत:...हमको ये हासिल हों हमारा वो हक है , .... जैसा हर समूह करता है।.....बल्कि ये सोच होनी चाहिए कि हम महिलाएं इधर भी सक्षम हैं...उस काम में भी फिट...! यहाँ मेरा सीधा सपाट अर्थ ये है की आप महिला हैं इसका एहसास मत .होने दीजिए ...सामाजिक तौर पे स्वयम को कमजोर मत सिद्ध करिए ... वरन ये कहो की-" विकास में में समान भागीदार हिस्सा हूँ.....!" दरअसल परिवार औरतों को जन्म से औरत होने का आभास कराते हैं घुट्टी के संस्कार सहजता से नहीं जाते ।आगे जाते-जाते ये संस्कार पुख्ता हो जातें हैं।मसला कुल जमा ये है कि महिला के प्रति हमारी सोच को सही दिशा की ज़रूरत है...वो सही दिशा है समग्र विकास के हिस्से के तौर पर महिला और पुरुष को रखने की कोशिश की जाए॥

सुनीता शानू जी.....ने.....महिला दिवस पर एक सामयिक रचना ......ब्लाग पर पोस्ट की है एक क्लिक कीजिए कविता केलिए मै और तुम उनके ब्लोंग पर यहाँ क्लिक करके देखिए "मन पखेरू फ़िर उड़ चला"

Saturday, March 1, 2008

रामकृष्ण गौतम

http://www.koitohoga.blogspot.com/ JABALPUR /ஜபல்பூர் /ಜಬಲ್ಪುರ್ /Jఅబల్పూర్ यानी अपने जबलैपुर या जबल+ई+पुर के रामकृष्ण गौतम का ब्लॉग "Least but not the Last_ _ _! ! !" देखने लायक तो है ही बेहतरीन भी है...... !! बधाइयां

Thursday, February 28, 2008

मध्य-प्रदेश लेखक संघ ने प्रस्ताव आहूत किए

म० प्र० लेखक संघ भोपाल ने अपने परिपत्र में कार्यकारणी की घोषणा करते हुए २००८ के लिए निम्न लिखित सम्मानों के प्रस्ताव आहूत किए हैं:-
  • अक्षर-आदित्य-सम्मान, आयु-सीमा ६० वर्ष,
  • पुष्कर-सम्मान,६० वर्ष तक की आयु सीमा
  • देवकी-नंदन-सम्मान,३५-५० , आयु वर्ग के रचनाकारों के लिए,
  • काशी-बाई-मेहता-सम्मान,किसी भी आयु की महिला लेखिका,के लिए,
  • कस्तूरी देवी चतुर्वेदी,लोक-भाषा-सम्मान,म०प्र० की लोक भाषा, की महिला साहित्यकार को , योग्य प्रस्ताव के अभाव में पुरुष साहित्यकार के नाम पर विचार किया जाएगा ,
  • माणिक वर्मा,व्यंग्य-सम्मान,
  • चंद्रप्रकाश जायसवाल,बाल-साहित्य-सम्मान,
  • पार्वती देवी मेहता अहिन्दी भाषी हिन्दी-साहित्यकार
  • डा० संतोष कुमार तिवारी -समीक्षा सम्मान, ६० वर्ष आयु से अधिक आयु के समीक्षक को , शिथिलाताएं संभावित
  • हरिओम शरण चौबे गीतकार सम्मान,
  • कमला देवी लेखिका सम्मान
  • मालती वसंत सम्मान [द्वि-वार्षिक ] १८ वर्ष आयु वर्ग की युवा लेखिका को
  • सारस्वत-सम्मान,
  • अमित रमेश शर्मा हास्य-व्यंग्य के लिए

प्रस्ताव के लिए म०प्र० के साहित्यकार,जिला एकांशों के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं । अथवा निम्न लिखित पतों पर सम्पर्क

कीजिए:-

  1. श्री बटुक-चतुर्वेदी ,१४/८,परी-बाज़ार,शाहाज़हानाबाद, भोपाल,म०प्र०
  2. गिरीश बिल्लोरे मुकुल एकांश अध्यक्ष , जबलपुर ,एकांश,९६९/ए-२,गेट न० ०४, जबलपुर

[ क्रमांक २ से केवल प्रस्ताव हेतु प्रपत्र -प्राप्ति हेतु सम्पर्क कीजिए]

Monday, February 25, 2008

एक ख़त : पूर्णिमा वर्मन जी के नाम

http://abhivyakti-hindi.org/ <= लिंक पर उपलब्ध अभिव्यक्ति-अनुभूति की संपादिका को आज लिखे ख़त को सभी के लिए पोस्ट करना ज़रूरी है.....पूर्णिमा जी सादर अभिवादन आज ही जबलपुर में हिन्दी-साहित्य सम्मेलन जबलपुर जिला इकाई बैठक में आपकी चर्चा हुई। मो। मोइनुद्दीन "अतहर",प्रदीप"शशांक", सनातन बाजपेई जी,एवं श्री राम ठाकुर दादा आदि को प्राप्त सम्मान के लिए उन्हें शुभकामना देने का अवसर भी था , आज अभी-अभी अभिव्यक्ति पर छपी इस सूचना => "ये रचनाएँ मौलिक तथा अप्रकाशित होनी चाहिए। इन्हें किसी भी पत्र-पत्रिका, या वेब साइट अथवा ब्लॉग पर पहले प्रकाशित नहीं होना चाहिए। यदि बाद में यह पता चला कि रचना मौलिक नहीं थी या पहले प्रकाशित हो चुकी थी तो मानदेय की धनराशि का भुगतान रोका जा सकता है। यदि भुगतान कर देने के बाद इनके पूर्व प्रकाशित होने की जानकारी मिलती है तो भविष्य में उस कवि लेखक की रचनाओं का प्रकाशन अभिव्यक्ति व अनुभूति में हमेशा के लिए रोका जा सकता है।" के लिए आपके प्रति कृतज्ञ हूँ , आपकी इस पहल के बाद अन्य वेब-पत्रिकाएँ इसी तरह अलर्ट रहेगीं तो साहित्यिक-चौर्य-कर्म पर प्रतिबन्ध लगेगा। अंतर जाल पर साहित्य को लेकर भी आज बेहद प्रभावी चर्चा हुई बार बार आपका ज़िक्र सुन कर अच्छा लगा . शुभ कामनाओं के साथ गिरीश बिल्लोरे मुकुल प्रति, पूर्णिमा वर्मन, संपादक ,अभी-अनु, प्रतिलिपि:- वेब-पत्रिकाओं के संपादक गण

Sunday, February 24, 2008

बावरे-फकीरा,

किसी रंजिश को हवा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी !!

Feb 21, 05:05 pm फिरोजपुर [जागरण संवाददाता]। ंवो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी.. हे राम. व आदमी आदमी को क्या देगा जो भी देगा खुदा देगा.. जैसी कालजयी गजलें लिखने वाले मशहूर शायर सुदर्शन फाकिर सोमवार को इस दुनिया से रुखसत हो लिए। अफसोस कि पंजाब को एक अलग पहचान देने वाले इस शख्स को पंजाबियों और पंजाब ने नहीं पहचाना। वर्ष 1937 में फिरोजपुर के गुरुहरसहाय कस्बे के रत्ताखेड़ा गांव में डाक्टर बिहारी लाल कामरा के यहां जन्म लेने वाले सुदर्शन फाकिर के परिवार में दो अन्य भाई भी थे। बड़े भाई का देहांत हो चुका है। जालंधर में रहने वाले छोटे भाई विनोद कामरा के यहां फाकिर साहब ने जिंदगी के आखिरी लम्हे बिताए। फाकिर साहब के अजीज मित्रों कहना है कि उनकी याददाश्त काफी तेज थी। जिस शख्स से वह मिल लेते थे, उसे दोबारा अपना नाम नहीं बताना पड़ता था। यह अलग बात है कि फाकिर साहब को उनके घर का पता कभी याद नहीं रहा। वर्ष 1970 से पहले जालंधर में आल इंडिया रेडियो में नौकरी करने वाले फाकिर साहब को वहां मन नहीं लगा। उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले आए। 2005 में वह मुंबई से वापस आकर जालंधर में अपने छोटे भाई के यहां रहने लगे। सत्तर के करीब गजल लिखने वाले फाकिर की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन दिनों बेगम अख्तर सिर्फ पाकिस्तान के शायरों की गजल ही गाया करती थीं। मगर, फाकिर साहब पहले भारतीय शायर हैं, जिनकी लिखी गजल बेगम अख्तर ने बुलाकर ली और अपनी आवाज दी। वह मशहूर गजल थी 'इश्क में गैरते जज्बात नेरोने न दिया..'। बाद में चित्रा सिंह ने भी इसे गाया था। मोहम्मद रफी ने उनकी गजल 'फलसफे इश्क में पेश आए हैं सवालों की तरह..' गाकर दुनिया में धूम मचा दी। इस नज्म ने फाकिर को नई पहचान दी। जब गजल गायक जगजीत सिंह ने उनके द्वारा लिखी गजल 'वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी.' गाया उसके बाद फाकिर केनाम का डंका दुनिया में ऐसा गूंजा कि उसकी खनक आज भी सुनाई देती है। उनके द्वारा लिखित गजल 'जिंदगी मेरे घर आना..' गाकर भूपिंदर सिंह ने फिल्म फेयर अवार्ड जीता। वहीं गुलाम अली ने 'कैसे लिखोगे मोहब्बत की किताब तुम तो करने लगे पल-पल का हिसाब..' गाकर गजलों के इस सम्राट को सलाम किया था। फाकिर का अंतिम शेर जो दुनिया के सामने नहीं आ सका, वह था 'लाश मासूम की हो या कि कातिल की, जनाब हमने अफसोस किया है..'। वर्ष 1982 में गजल की एक कैसेट रिलीज की गई थी, उसमें मीरा व कबीर के सात भजन थे और आठवां भजन फाकिर साहब ने लिखा था। वहीं फाकिर साहिब का एक गीत 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी..' भी काफी पसंद किया गया था। इसका बालीवुड फिल्म यलगार के लिए इस्तेमाल किया गया था। http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_4198016/ पर सम्पूर्ण समाचार उपलब्ध है। हिंद-युग्म के राजीव रंजन,शैलेश जी , फाकिर साहब के जीवन और उनको सूचना संसार से उपेक्षित रहने को लेकर दु:खी हें जिन्दगी से बात करतीं गजल,जिन्दगी की बात करती ग़ज़ल, और जब सुदर्शन जी की शायरी ,बेगम अख्तर की आवाज़ के रथ पे सवार लगती कोई साम्राज्ञी की शोभा यात्रा हो, नए दौर में जगजीत सिंह के स्वरों के जारी हमारे कानों से सीधे दिल मी उतर वहीं बस गयी लगती फाकिर साहब की गज़लें. यूनुस खान ने बताया की सुदर्शन फाकिर इंटरव्यू, आत्म प्रकाशन जैसी बातों से दूर ही रहतें थे . एक गंभीर शायर जो आम बोल चाल के शब्दों को ग़ज़ल में आसानी से बदल देने वाले सुदर्शन फाकिर नहीं रहे वो बात कैसे लाते थे सादगी अपने कलाम में सुदर्शन फाकिर इस बात को समझने के लिए अब केवल हमको निर्भर रहना होगा उनकी रचनाओं पर किसी रंजिश को हवा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी मुझ को एहसास दिला दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी मेरे रुकने से मेरी साँसे भी रुक जायेंगी फ़ासले और बड़ा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी ज़हर पीने की तो आदत थी ज़मानेवालो अब कोई और दवा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी चलती राहों में यूँ ही आँख लगी है 'फ़ाकिर' भीड़ लोगों की हटा दो कि मैं ज़िंदा हूँ अभी v सुदर्शन फ़ाकिर की रचनाएँ आदमी आदमी को क्या देगा आज के दौर में ऐ दोस्त आज तुम से बिछड़ रहा हूँ अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें अहल-ए-उल्फ़त के हवालों पे चराग़-ओ-आफ़ताब ग़ुम ढल गया आफ़ताब ऐ साक़ी दिल के दीवार-ओ-दर पे क्या देखा दुनिया से वफ़ा करके फ़ल्सफ़े इश्क़ में पेश आये ग़म बढ़े आते हैं हम तो यूँ अपनी ज़िन्दगी से मिले इश्क़ में ग़ैरत-ए-जज़्बात जब भी तन्हाई से घबरा के जिस मोड़ पर किये थे किसी रंजिश को हवा दो कुछ तो दुनिया की इनायात मेरे दुख की कोई दवा न करो मेरी ज़ुबाँ से मेरी दास्ताँ पत्थर के ख़ुदा पत्थर के सनम फिर आज मुझे तुम को सामने है जो उसे लोग बुरा कहते हैं शायद मैं ज़िन्दगी की सहर शैख़ जी थोड़ी सी पीकर आइये उल्फ़त का जब किसी ने उस मोड़ से शुरू करें ये दौलत भी ले लो ये शीशे ये सपने ज़ख़्म जो आप की इनायत है ज़िन्दगी तुझ को जिया है वो काग़ज़ की कश्ती दिल तोड़ दिया पत्थर के ख़ुदा गिरीश बिल्लोरे "मुकुल" 9424358167 girishbillore@gmail.com

other link's http://www.hindimedia.in/content/blogsection/6/66/ ,http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_4198016/

Friday, February 22, 2008

पंकज गुलुश ने भी याद किया तिरलोक जी को ,मुझे भी याद आ रहे हें....!

एक व्यक्तित्व जो अंतस तक छू गया है । उनसे मेरा कोई खून का नाता तो नहीं किंतु नाता ज़रूर था । कमबख्त डिबेटिंग गज़ब चीज है बोलने को मिलते थे पाँच मिनट पढ़ना खूब पङता था । लगातार बक-बकाने के लिए कुछ भी मत पढिए ,1 घंटे बोलने के लिए चार किताबें , चार दिन तक पढिए, 5 मिनट बोलने के लिए सदा ही पढिए, ये किसी प्रोफेसर ने बताया था याद नहीं शायद वे राम दयाल कोष्टा जी थे ,सो मैं भी कभी जिज्ञासा बुक डिपो तो कभी पीपुल्स बुक सेंटर , जाया करता था। पीपुल्स बुक सेंटर में अक्सर तलाश ख़त्म हों जाती थी, वो दादा जो दूकान चलाते थे मेरी बात समझ झट ही किताब निकाल देते थे। मुझे नहीं पता था कि उन्होंनें जबलपुर को एक सूत्र में बाँध लिया है। नाम चीन लेखकों को कच्चा माल वही सौंपते है इस बात का पता मुझे तब चला जब पोस्टिंग वापस जबलपुर हुयी। दादा का अड्डा प्रोफेसर हनुमान वर्मा जी का बंगला था। वहीं से दादा का दिन शुरू होता सायकल,एक दो झोले किताबों से भरे , कैरियर में दबी कुछ पत्रिकाएँ , जेब में डायरी, अतरे दूसरे दिन आने लगे मलय जी के बेटे हिसाब बनवाने,आते या जाते समय मुझ से मिलना न भूलने वाले व्यक्तित्व ..... को मैंने एक बार बड़ी सूक्ष्मता से देखा तो पता चला दादा के दिल में भी उतने ही घाव हें जितने किसी युद्धरत सैनिक के शरीर,पे हुआ करतें हैं। कर्मयोगी कृष्ण सा उनका व्यक्तित्व, मुझे मोहित करने में सदा हे सफल होता..... ठाकुर दादा,इरफान,मलय जी,अरुण पांडे,जगदीश जटिया,रमेश सैनी,के अलावा,ढेर सारे साहित्यकार के घर जाकर किताबें पढ़वाना तिरलोक जी का पेशा था। पैसे की फिक्र कभी नहीं की जिसने दिया उसे पढ़वाया , जिसके पास पैसा नहीं था या जिसने नही दिया उसे भी पढवाया । कामरेड की मास्को यात्रा , संस्कार धानी के साहित्यिक आरोह अवरोहों , संस्थाओं की जुड़्न-टूटन को खूब करीब से देख कर भी दादा ने इस के उसे नहीं कही। जो दादा के पसीने को पी गए उसे भी कामरेड ने कभी नहीं लताडा कभी मुझे ज़रूर फर्जी उन साहित्यकारों से कोफ्त हुई जिनने दादा का पैसा दबाया । कई बार कहा " दादा अमुक जी से बात करूं...? रहने दो ...? यानी गज़ब का धीरज । सूरज राय "सूरज" ने अपने ग़ज़ल संग्रह के विमोचन के लिए अपनी मान के अलावा मंच पे अगर किसी से आशीष पाया तो वो थे :"तिरलोक सिंह जी "। इधर मेरी सहचरी ने भी कर्मयोगी के पाँव पखार ही लिए। हुआ यूँ कि सुबह सवेरे दादा मुझसे मिलने आए किताब लेकर आंखों में दिखना कम हों गया था,फ़िर भी आए पैदल । सड़क को शौचालय बनाकर गंदगी फैलाने वाले का मल उनके सेंडिल में.... मेन गेट से सीढियों तक गंदगी के निशान छपाते ऊपर आ गए दादा. अपने आप को अपराधी ठहरा रहे थे जैसे कोई बच्चा गलती करके सामने खडा हो. इधर मेरा मन रो रहा था कि इतना अपनापन क्यों हो गया कि शरीर को कष्ट देकर आना पड़ा दादा को .संयुक्त परिवार के कुछ सदस्यों को आपत्ति हुयी की गंदगी से सना बूढा आदमी गंदगी परोस गया गेट से सीडी तक . सुलभा के मन में करूणा ने जोर मारा . उनके पैर धुलाने लगी . मानव धर्म के आधार में करुणा का महत्त्व सुलभा से बेहतर कौन समझ पाया होगा तब. . तिरलोक जी का आशीर्वाद लेकर सुलभा ने जाने कितना कुछ हासिल किया मुझे नहीं मालूम . मेरे और अन्य साहित्यकारों के बीच के सेतु तिरलोक जी फिर एकाध बार ही आए अब तो बस आतीं हैं उनकी यादें दस्तक देने मन के दरवाजे तक ऐसा सभी साथी महसूस करते हैं. उनकी परम्परा को आगे जारी रखने के संकल्प के साथ जबलपुर के साहित्यकारों के दरवाज़े दस्तक देतें हैं मनोहर बिल्लोरे जी Ek koyala by Manohar Billore,

सत्य के साथ सृजनगाथा

तनवीर जी की पोस्ट हटाई सृजनगाथा ने

रायपुर से वेब पर प्रकाशित होने वाली सृजनगाथा के संपादक जी ने सत्यनिष्ठ होने का परिचय देकर साहित्य और न्याय का समर्तन किया और तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशित मेरी रचना "जीवन की बंजर भूमि में " लिंक ये थे => http://www.srijangatha.com/Permanent%20matter/vichar-withi.htm& http://www.srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm , हटा दिया है ।

संपादकीय कार्यालयः एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, 492001 ई-मेलः srijangatha@gmail.com,

चलते चलते इसे ज़रूर पढिए :-"सृजनगाथा : प्रसंगवश "

आप सभी इस दिशा में जागरूक रहिए,कहीं कोई........

शुभ रात्री

Thursday, February 21, 2008

साहित्यिक चोरी और हम सब

JEEVAN KEE BANJAR BHOOMI ,को दूसरे नाम से सृजनगाथा ने छापा या लेखक तनवीर ने छपवाया ये और बात है मुख्य मामला तो ये है कि मैंने साहित्यिक चोरी के खिलाफ़ पूरी ताक़त से मैंने आवाज़ उठाई ,मेरे करीब के लोग मुझे नसीहत देते नज़र आ रहे हैं। "तनवीर जाफरी ने बताया कि सृजनगाथा को नही भेजा आलेख उधर जयप्रकाश "मानस"जी ने ये देख http://www.srijangatha.com/Permanent%20matter/vichar-withi.htm& http://www.srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm कर उनसे सम्पर्क किया तो यही बात मानस जी ने सुनी फोन पर । अब चोरी है या तकनीकी गलती बात इस मुद्दे पे चली गयी सब को लग रहा है। वास्तव में तनवीर जाफरी ने लिखित जवाब न देकर अपने आप को बचाने की कोशिश भले की हों किन्तु बेनकाब हों गए बेचारे । चलो अब बहस शुरू करें असली वाली जिस देश में साहित्य मठाधीशी छाया में पनप रहा हों वहाँ चोरी चकारी संभाव संभव है । किन्तु हम चुप रहकर दोषी हैं । डाक्टर संध्या जैन श्रुति ,डाक्टर श्रीराम ठाकुर "दादा" ने बताया कि उनके आलेख,कवितायेँ भी इसी तरह चोरी गयी.....! उधर भोपाल के मशहूर पत्रकार विनय उपाद्याय की सहचरी की प्रकाशित रचना भी छपने उन्हीं के अखबार में छपने आयी । मेरा लक्ष्य "साहित्य में चोरी " के खिलाफ़ सभी साहित्य कारों की एक जुटता दर्शित करना है है।

JEEVAN KEE BANJAR BHOOMI

बी. बी. सी. उवाच

'जी स्पॉट का पता लगाया जा सकता है' इस पर मेरे नेटिया दोस्त ने कहां:- किसे फुरसत है फुरसत होते ही नींद लग जाती है....?

एलबम

Wednesday, February 20, 2008

जीवन की बंजर भूमि में

सम्बंधों की व्यावसायिकता और व्यवसायिकता के लिये सम्बंधों के लिये जाने जाना वाला यह समय कुल मिलाकर जड़ता का समय है। जीवनों के बीच केवल सम्बंध शब्द के अर्थ को समझना है तो थोड़ा सा बाजारवाद पर नज़र डालें। मैं यदि एक वस्तु बेच रहा हूँ तो ये बाजारवाद आप के लिये मुझमें केवल एक खरीददार का भाव पैदा कर देना होता है और आज इसकी खास ज़रूरत है। यदि विक्रेता के तौर पर यदि मैं यह कर सका तो तय है कि मैं सफल हूँ, व्यवसायिकता के लिये योग्य हूँ। तुमसे मेरा न कोई लेना देना था, न रहेगा, रहेगी तुम्हारे पास मेरी बेची हुई वस्तु और मेरे पास तुम्हारा पैसा जो कल पूँजी बन कर निगलने को आतुर होगा - समूचे मानव मूल्य। घबराईए मत बदलते दौर में पूँजीवाद के बारे में मैं नकारात्मक नहीं हूँ। मैं तो सम्बंधों की व्यवसायिकता बनाम व्यवसायिकता के लिये सम्बंध पर एक विमर्श करना चाहता हूँ। प्रथमत: सफल प्रोफेशनल्स के मामले में आप सहमत हो ही गए होगें। नहीं तो अब हो जाएंगे- एक बार एक अधिकारी ने सम्पूर्ण उर्जा का दोहन कर उसके मातहत को जाते-जाते कहा- “तुमसे मेरे बेहतरीन प्रोफेशनल रिलेशन थे, इसके अलावा और कुछ नहीं।” सम्बंधों का रसायन समझ मातहत ने अब अपनी क्षमता और भावात्मकता को पृथक-पृथक कर दिया। क्षमता के सहारे व्यवसायिक व्यापारिक सम्बंधों का निवर्हन करता- उसके मन में अब अपने संस्थान के लोगों से प्रबंधन से सिर्फ केवल व्यवसायिक सम्बंध हैं। यह तो संस्थानों की बात है। यहाँ यह एक हद तक जायज है। हद तो तब हो गई- संवेदनाओं की वकालत करने वाला एक शख्स -शहर में अपने अव्यवसायिक होने का डिण्डौरा मण्डला से डिण्डौरी तक पीट मारा। वो और उसके चेले-चपाटी जुट गए, अव्यवसायिकता की आड़ में व्यवसायिकता के ताने-बाने बुनने। सफल भी रहे- बहुतेरों को अपने सौम्य व्यक्तित्व के सहारे बेवकूफ बनाने में। हम जैसे कुछ मूर्ख नहीं बने, वो उसके लिये भात का कंकड़ ज़रूर बने। सुधि पाठकों - हमारे इर्द गिर्द अब केवल ऐसे लोग ही रह गए हैं उन लोगों की सूची कम होती जा रही है। जो मानवीय गुणों के आधार पर सम्बंध बनाते हैं। कमोवेश सियासत में भी यही सब कुछ है उन भाई ने बड़ी गर्मजोशी से हमारा किया। माँ-बाबूजी ओर यहाँ तक कि मेरे उन बच्चों के हालचाल भी जाने जो मेरे हैं हीं नहीं। जैसे पूछा- “गुड्डू बेटा कैसा है।” “भैया मेरी 2 बेटियाँ हैं।” “अरे हाँ- सॉरी भैया- गुड़िया कैसी है, भाभी जी ठीक हैं। वगैरा-वगैरा। यह बातचीत के दौरान उनने बता दिया कि हमारा और उनका बरसों पुराना फेविकोलिया-रिश्ता है। हमारे बीच रिश्ता है तो जरूर पर उन भाई साहब को आज क्या ज़रूरत आन पड़ी। इतनी पुरानी बातें उखाड़ने की। मेरे दिमाग में कुछ चल ही रहा था कि भाई साहब बोल पड़े - “बिल्लोरे जी चुनाव में अपन को टिकट मिल गया है।” “कहाँ से, बधाई हो सर” “.... क्षेत्र से” “मैं तो दूसरे क्षेत्र में रह रहा हूँ। यह पुष्टि होते ही कि मैं उनके क्षेत्र में अब वोट रूप में निवास नहीं कर रहा हूँ। मेरे परिवार के 10 वोटों का घाटा सदमा सा लगा उन्हें- बोले – “अच्छा चलूं जी !” पहली बार मुझे लगा मेरी ज़िंदगी कितनी बेकार है, मैं मैं नहीं वोट हूं। ये आलेख तनवीर जाफरी ने अपने नाम से या संपादक सृजनगाथा जयप्रकाश "मानस "ने तनवीर के नाम से "सृजनगाथा में छाप दिया मामला मोसेरों का है किन्तु मेरे घर से चोरी हुई है ये पक्की बात है "तनवीर जाफरी ने बताया कि सृजनगाथा को नही भेजा आलेख": "

आभास जबलपुर में

स्थानीय समाचार पत्रों से पता चला कि आभास आज जबलपुर आने वाला है तीन दिन पहले जितेन्द्र भाई बता रहे थे कि आभास का जबलपुर आने के प्रोग्राम की जानकारी उनको नहीं है....? आभास का अचानक आना तो नहीं किन्तु सूचना अखबार ने दी ये सोचने वाली बात है.....! कोई बात नहीं बडे शहरों में छोटी बातें होती रहती है समस्त सदस्य आभास जोशी स्नेह मंच का स्नेह बरकरार रहेगा

Saturday, February 9, 2008

upalabdh hain: बावरे फकीरा के वितरण अधिकार

अगर कोई म्यूजिक कम्पनी अपाहिज बच्चों की मदद के लिए बनाए गए इस "साई-भक्ति"एलबम के वितरण अधिकार खरीदना चाहे मेरा सौभाग्य होगा। यदि आभास जोषी ने इस एलबम को इस संकल्प के लिए कि "गरीब पोलियो ग्रस्त बच्चों की मदद की जाए " सोचकर अपने सुर दिए तो मैं नहीं समझता कि कोई और भी इस मामले में पीछे रहेगा।आप हमारे इस संकल्प में सहयोग कीजिए......हम प्रतीक्षा रत हें...... निवेदक

संगीतकार: श्रेयस जोषी , गीतकार:गिरीश बिल्लोरे मुकुल

फोन:09424358167,09926471072,

MAIL: girishbillore@gmail.com

Friday, February 8, 2008

सो कॉल्ड सोशल-वर्कर्स ज़रा :-"आशीष ठाकुर से सीखो !"

सो कॉल्ड शोशल वर्कर ज़रा :-"आशीष ठाकुर से सीखो !" समाज सेवको अँगुली कटा के महाराणा प्रताप बनने वाले नेताओं, समाज सेवा के समाचारों की पेपर कटिंग लेकर जमाने भर को दिखाने वालो , सरकार को दिन भर गरियाने वालो ,सब कान खोल के सुन लो "आशीष ठाकुर " जबलपुर की शान है.... जो न तो पुरूस्कार न तो सम्मान और न ही सराहना के लिए काम,करते है बस अंतरात्मा की आवाज़ बेसहारा , बे जुबां , बेनाता, देहों को पांच तत्व में मिलाने "शव-दाह" की जिम्मेदारी लेते हें , ६ वर्षों से जारी ये सिलसिला अब तक रूका नहीं सरकार आप आशीष के लिए क्या सोच रहे है...मुझे नही मालूम , लेकिन मेरा मन आशीष की समाज सेवा का मुरीद हों गया है॥ एक पुलिस कर्मी का बेटा मेग्मा कम्पनी का एग्जीक्यूटिव आशीष ने १००० बेसहारा-बेनाता देहों का अन्तिम संस्कार किया लोग समझतें हैं "ये सिर्फ आशीष की ड्यूटी है ...!" धर्म,वर्ग,भाषा,जाति, राजनीति के नाम पे हंगामा करने वालो अब तो चेतो आशीष से सीखो सच्ची समाज सेवा.....ये सलाह है आपके लिए मेरे लिए सबके लिए । लोग बाग़ आशीष के बारे में क्या सोचते हें मुझे नही मालूम मैं उनको देवदूत कहूं यकीन करने आप उनसे बात कर सकतें है ०९३००१२२२४२ पर । जबलपुर के इस साहस को सलाम ........ राम.....राम......

Thursday, February 7, 2008

" विधि आयोग ने भारत में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष

नई दिल्ली। विधि आयोग ने भारत में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने की सिफारिश की है।आयोग के अघ्यक्ष न्यायमूर्ति ए.आर. लक्ष्मण ने विधिमंत्री हंसराज भारद्वाज को उत्तराधिकार कानून और बाल विवाह के बारे में आज यहां सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है।आयोग के विशेषज्ञ कीर्ति सिंह ने पत्रकारों से बातीचत में कहा कि 18 वर्ष के बाद जब लड़के वोट दे सकते हैं और अन्य फैसले ले सकते हैं, तो फिर शादी के लिए 21 वर्ष तक इंतजार करने की बात तर्कसंगत नहीं है और न ही इसका कोई वैज्ञानिक आधार है।विशेषज्ञों ने यह सिफारिश भी की है कि 16 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध को अपराध माना जाना चाहिए। भले ही वह शादीशुदा हो या नहीं।अगर सरकार आयोग की सिफारिश स्वीकार कर लेता है, तो 16 साल से कम आयु की पत्नी के साथ शारीरिक सबंध स्थापित करने वाले व्यक्ति को आरोपित किया जा सकता है। मौजूदा कानून के तहत 15 वर्ष से कम उम्र की शादीशुदा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना अपराध है।रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कानून में उत्तराधिकार का रिश्तों के आधार पर वर्गीकरण किया गया है। न्यायमूर्ति लक्ष्मण ने कहा हिन्दू उत्तराधिकार कानून 1956 में तीन वर्ष पूर्व किए गए संशोधन में पुत्रियों को संपत्ति में बराबर का अधिकार दिया गया था। लेकिन ऐसा करते समय उत्तराधिकारी की कुछ श्रेणियों को नजरअंदाज कर दिया गया। आयोग ने यह स्वीकार किया कि कानून में कुछ खामियां रह गयी हैं।आयोग की सिफारिशें अनुसंधान समूह की रिपोर्ट का नतीजा-आयोग की ये सिफारिशें एक अनुसंधान समूह की रिपोर्ट के बाद सामने आई हैं, जिसमें कहा गया है कि बाल विवाह गैर कानूनी घोषित किए जाने के बाद भी देश के तीन बड़े राज्यों- मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में यह बड़े पैमाने पर जारी है।दिल्ली स्थित अनुसंधान समूह ‘सेंटर फॉर सोश्यल रिसर्च’ की 3 फरवरी को प्रकाशिक रिपोर्ट में कहा गया है- “ऐसे लोग जिनके समुदायों में अभी भी बालविवाह का प्रचलन है उनमें से 77.2 फीसदी मध्यप्रदेश से हैं, 41 फीसदी राजस्थान से हैं और 10 फीसदी उत्तरप्रदेश से हैं”।विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर डाला है कि बालविवाह से बच्चों विशेष रूप से बालिकाओं, जो घरेलू हिंसा और यौन शोषण का शिकार हो रही हैं, के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। बालविवाह के चलते बालिकाएं शिक्षा के अधिकार से भी वंचित रह जाती हैं।

Tuesday, January 15, 2008

औरतें ...?

तुम् को हक नहीं
धर्म के उपदेश देने का ।
जीने के सन्देश देने का ।
तुम् केवल औरत हों तुम् केवल अनुगमन करो.....!
**************
तुम,और तुम्हारी सुन्दरता
हमारी संपदा .... !
तुम से हमारी सत्ता प्रूफ़ होती है !
तुम सत्ता में गयीं तो आती है आपदा ....!
तुम केवल स्वपन देखो शयन करो ........
******************
तुम पद प्रतिष्ठा से दूर रहो ....
कामनी वामा रमणी के रूप में
बिखेरो हमारे लिए लटें अपनी
मध्य रात्री में...अल्ल-सुबह की धूप में ...!
तुम हमारे लिए केवल सौन्दर्य - सृजन करो .....
******************
तुम काम और काम के लिए हों
तुम मेरी तृप्ति और मेरे मान के लिए हों.....!
तुम धर्म की ध्वजा हाथ में मत उठाओ
हमको अयोग्य मत ठहराओ.....!
तुम् वस्तु थीं वस्तु हों और वस्तु ही रहोगी .....!!
रमणी सुकोमल शैया पर सोने वाली मठों में रहोगी.......?
*********************
मैं आगे चलूँगा सदा तुम केवल मेरा अनुगमन करो ....!
मेरी अंक शयना मेरे स्वपन लिए सेज पर प्रतीक्षा रत रहो !
मेरे वंश का सृजन करो मेरा नमन करो

http://www.screenindia.com/fullstory.php?content_id=18213

bhaas Joshi is happy that he’s not become the Voice Of India. “I wouldn’t have got the opportunity to host Chhote Ustaad, if I had won the contest,” he says candidly. It’s a different thing that Abhaas himself is still chhota at 17 years and studying in class XII. Abhaas who hails from Jabalpur was tipped as one of the favourites to win Star Voice.. but got eliminated early on in the series. He was back as a wild card entry but couldn’t stay on till the end since he didn’t get enough votes. He, however, has decided to stay back in Mumbai now. “My father will get a transfer in the next two months,” he informs. What about his studies? “I will have to take a drop this year,” he says simply. As an anchor, Abhaas hopes to impress composers and kickstart his singing career “just like Sonu Niigaam and Shaan who got a fillip after hosting musical shows”. He’s already taken tips from Shaan as a host but plans to capitalise on his naughty and mischevious image. Doesn’t he feel threatened by the young talent he will be hosting. “No. I know they are great but I am also working hard and concentrating on my music,” says the youngster who’s already recorded a song with Aadesh Shrivastav for an untitled film, besides singing a title track for a new Star Plus serial.Chhote Ustaad, a la Little Champs of Zee has Pritam Chakraborty, Kunal Ganjawalla and Shreya Ghoshal as its judges.

Sunday, December 9, 2007

चक्रधर की चकल्लस

चक्रधर की चकल्लस: "http://ashok.chakradhar.com/vhs2007/" अब भाईजी ने इतने जतन से रिपोर्ट भेजी है तो इसे सम्हालना हमारी जवाबदारी है...!

Saturday, December 8, 2007

एक हिंदुस्तानी की डायरी: हम ब्लॉगर साहित्य से बहिष्कृत हैं क्या?

एक हिंदुस्तानी की डायरी: हम ब्लॉगर साहित्य से बहिष्कृत हैं क्या? भैया आपका सवाल सही है ब्लॉगर के बारे में सोच यही है । क्योंकि बहुतेरे ब्लॉग के "ब" तक से परिचित नहीं हैं! जिसे ब्लागिंग की जानकारी हों वो ऐसा नहीं सोचता । हम सभी आने वाले वर्षों में शोध का विषय होंगे ...आप चिंता न करिये। रामायण लिखने वाले "तुलसी"को क्या मालूम था कि विश्व में उनकी रचना उनको प्रतिष्ठा दिलाएगी । हाँ गंदगी जिस दिन भी ब्लॉग पर आएगी हम सभी बदनाम हों सकतें हैं.....इस बात को ध्यान में रख के हम अपना काम जारी रखें.... ब्लॉगर साहित्य की पुलिस चौकियों से ज़रूर बहिष्कृत है , उनके थानों से बाहर हैं किन्तु हिन्दी साहित्य ने हमको नकारा नहीं है। ये सही है कि "ब्लॉग पर चर्चा कम है" ये संकट तो सभी का है।

Saturday, December 1, 2007

शान की जगह मिली आभास को::::सुरों को सम्मान मिला

आभास बना एंकर छोटे उस्ताद का
" जबलपुर ही नहीं सारा म०प्र० खुश है खुश है हर वो आम ओ खास जो आभास जोशी को पसंद करता है....!!"
कल जब मुझे मेरे सूत्रों ने बताया कि आभास जोशी स्टार प्लस के अगले रियलिटी शो "वाइस-ऑफ़-इंडिया छोटे-उस्ताद " की एंकरिंग करेंगे तो लगा वाकई आभास में ताकत है उसे कोई भी कभी भी नकार नहीं सकता।आभास की प्रतिभा के कायल सभी लोग उसके अपने हों जाते हैं। बकौल ज्योतिषविद श्री माधव सिंह यादव :-"आभास के लिए "वी० ओ० आई० " की सफलता एक छोटी सफलता होगी । आभास एक लीजेंड बनेगा , लोग उनकी आवाज़ के ठीक उसी तरह दीवाने होंगे जैसे किशोर.रफी, को पसंद किया जाता है। निर्णायकों का वायस ऑफ़ इंडिया , सेली-ब्रिटीज़ का वी०ओ०आई०, सितारों से लेकर बच्चे - बच्चे की जुबाँ पे बसे आभास ने विजेता इश्मित को भी आइना दिखा दिया लगता है आभास ने जिन भी पुराने गीतों को गाया है लोगों की जुबाँ पर चढ़ गए हैं । रीमिक्स के दौर में पुराने गीतों की वापसी उनकी उसी शान के साथ .... ये कमाल सिर्फ और सिर्फ आभास ही कर सकता है । आभास जोशी की बतौर एंकर स्टार प्लस में वापसी ने तय कर दिया कि स्टार प्लस और निर्माता गजेन्द्र सिंह के लिए "आभास'' का अर्थ क्या है ! " जबलपुर और समूचे म०प्र० के स्नेही आभास की इस सफलता के लिए हर्षित है वहीं भारत और विदेशों में बसे आभास के फेन'स रोमांचित हैं....! २९ मार्च १९९० को जबलपुर में जन्में आभास को संगीत विरासत में मिला और मिला "श्रेयस " जैसा भाई जिनसे आभास को इन ऊंचाईयों तक पहुचने अपने आप को सम्बद्ध किया है। पिता रविन्द्र माँ आभा , मेरे दोस्त जितेन्द्र आभास के सगे चाचा , चाची और दादी सभी साधुवाद के पात्र तो हैं ही मैं उनको कैसे भूल सकता हूँ जिन्होंने आभास को सहयोग किया है ।

Wednesday, November 28, 2007

आत्म:परिचय

नाम : गिरीश बिल्लोरे "मुकुल" जन्म-तिथि:-29/11/1962 माँ:-स्व० सव्यसाची प्रमिला देवी बिल्लोरे पिता:-काशीनाथ बिल्लोरे शिक्षा:-एम० कॉम० एल० एल-बी०, जीविका:-मध्य प्रदेश सरकार में बाल-विकास परियोजना अधिकारी अन्य:- [०१]विद्यार्थी जीवन में १५० से अधिक वाद-विवाद,भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थानों पर [०२]छात्रसंघों में सांस्कृतिक,साहित्यिक सचिव, विधि स्नातक पाठ्य-क्रम में संयुक्त-सचिव,एवं सचिव निर्वाचित [०३] मिलन,पाथेय,कहानी-मंच,पाठक मंच, रचना,हिन्दी-मंच-भारती,अरुणिमा,मध्य-प्रदेश लेखक संघ से सक्रीय जुडाव, [०४]साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में अवदान जारी [०५] कृत्य १.सर्किट हाउस उपन्यास , {प्रकाशन रिटायर होने के बाद} २.नर्मदा अमृत-वाणी {रवींद्र शर्मा} एवं बावरे-फकीरा {आभास जोशी} एलबम ३.मूल विधा :- गीत,कहानी,और अब ब्लागिंग पिछले कुछ दिनो से , "आत्म कथ्य:-पोलियो के शिकार बच्चों और उनके अभिभावकों को बता देता हूँ की आत्म शक्ति हताशा और कुंठा की समापक होती हैं " दुनिया का विकलांगता से प्रति नज़रिया बदल देना चाहता हूँ कठिन है फिर भी कोशिश में हर्ज़ क्या है. सम्पर्क:- ९६९/ए-२, गेट न० ०४ जबलपुर म०प्र० फोन :-०७६१ ४०८२५९३ ०९९२६४७१०७२ ०९४२४३५८१६७ girishbillore@gmail.com

अमिताभ बच्चन से जलता हूँ मैं...?

जी हाँ ... सच है अमित जी से ईर्ष्या होंने लगी है मुझको , ऐश्वर्या के लिए यदि वे मन्नत भी मानतें है तो रोजिये उनको घेरे रहतें है । फिर एक पंडित के सहारे विशेष कार्यक्रम भी प्रसारित कर देतें हैं ।
यहाँ हम हैं कि कितने भी सदकर्म कर लें खबरी भाई हमारी ओर केमरा नहीं घुमाते । घुमाएंगे क्यों कर हम कोई अमित थोड़े न हैं जो हमें कोई पूछेगा...?
भाई...! हमारे शहर के लोग हमको पहचानतें है इतना ही बहुत है । हम ठहरे सरकारी, आदमी वो हैं व्यापारी काहे को उनकी नज़र हम पे पड़ेगी । अब आप सोच रहें होंगे कि हमको दिखास का रोग लग गया है ये बात नहीं है भाई ! हमारी सोच है कि जनता को क्या दे रहे हैं ये चेनल वाले ... अगर ये आज-तक वाले हमारे भाई सा'ब साहित्य के पुरोधा "बच्चन जी " पे ही कुछ दिखा देते तो शायद उनका चेनल सही दिशा में कुछ करता नज़र आता हमको । इन बेचारों क पास विषय गोया चुक गए लगते है .... तभी तो अपने "प्रभू जी, राखी सावंत से शातिराना तरीके से सिलिकान के.... के बारे में पूछ ही लेतें है "
कभी गेरे जी कभी ऐरेगैरे जी को ख़बर बना के पेश करने की आदत का मतलब टी०आर०पी॰ से सुसंगत है ।
लेकिन मेरी १० साल की बिटिया ने ज्यों ही अमिताभ की भक्ति का समाचार इस चेनल पर पाया उसी भगवान की सौगंध जिसकी पादुका पूजन अमित कर रह थे बिटिया ने झट डिस्कवरी चेनल लगा लिया ।
प्रभू ..... आपकी महिमा अब १० बरस वालों को भी मालूम हों चुकी है अब तो समझ जाओ भैये ...!
न समझो तो मुझे क्या आपसे झगडा थोड़े करना है हमको , टी० वी० बंद करना तो हमारे ही हाथ में है ।

Saturday, November 17, 2007

खबरों में बने रहिये जी

आप, आप हैं तो खबरों में बने रहना आपके लिए ज़रूरी है वर्ना आप "आप" कैसे बन पईएगा। सबको लालू जी जैसा भाग्य तो नहीं मिला जिनके पीछे -२ ख़बर चलतीं हैं आप ने देखा छट-पूजा के दिन ख़बर रटाऊ चैनल ने किचिन तक में जा कर रिपोर्टिंग कर डाली। हमारे शहर में भी अखबार निकलतें हैं ..... लोगबाग नाम छपाने / फोटो छपाने के लिए जाने कितने जतन करतें हैं सबको मालूम है। अब आभास के लिए वोटिंग केम्पेन को ही लीजिये भैया ने केमेरा देखा और लगे चिल्लाने.."हमारा नेता कैसा हों आभास जोशी जैसा हों "......? हमने कहा:-" भैये, आम चुनाव में प्रचार नहीं कर रहे हों !" एक भाई ने तो आभास के साथ १०-१२ फोटो खिंचवा लीं, और फिर भी मन नहीं भरा तो भाई भीड़ में मुंडी घुसा घुसा के खिंचवाते रहे फोटो। जब अखबार वालों ने उनको नहीं छापा तो लानत भेजते रहे सारे अखबार पर । जब शुरू-२ में केबल आया था ,तब उनका कुत्ता कमरा-मेन को भोंकता था...अब तो जैसे ही केमरामेन को देखता है "उनको" छोड़ चैनल वाले के सामने आकर दुम हिलाता है। लोग जो समाजसेवी नस्ल के जीव होते हैं ....उनकी समाज सेवा कैमरे की क्लिक के बाद हौले-२ ख़त्म हों जाती है, दिन में आठ बजे सोकर उठने वाले श्रीमान अल्ल-सुबह उठ बैठते और बीते कल की कथित समाज सेवा पर अखबार में छपी ख़बर खोजतें हैं....! हमारे मित्र की नाराज़गी थी की हमने उनका नाम अमुक इवेंट के समाचारों से विलोपित कर दिया । हम नतमस्तक हों उनसे क्षमा के याचक हैं...? कालू भाई जब असेम्बली के विधायक हुए फूलमाला से दबे जा रहे थे पर घर तक पहने रहे माला। आँख से आंसू गिरे तो चमचे कहने लगे :-"भैयाजी आपका ,इतना प्रेम देख कर भावुक हुए हैं " प्रेस ने बढचढ़ के छापा ,समाचार पढ़ के बीवी ने पूछा:- "तो रो भी पड़े थे ..?" कालू भाई बोले:-"कौन रो रहा था , वो तो उस नामुराद जनता ने जो गेंदे की माला पहनाई थी उसमें लाल चींटी थीं जो खूब काट रहीं थीं आँख से आंसू निकल पड़े "। ************************************************************************************ एक ख़बरजीवी प्राणी अपने नाम की डोलक बजाना चाहते थे . उन्होंने एक दूकान खोली है अभी-अभी ३-४ महीने पहले यश के पीछे भागने वाले इस प्राणी के बारे मैं जो जान सका उससे साबित हुआ कि "छपास "

Tuesday, November 13, 2007

आत्महत्या क्यों न ......?

"मैं आत्म हत्या क्यों न करलूं ? आईये, हम इस सोच की पड़ताल करें कि क्यों आता है ये विचार मन में....? आम जिन्दगी का यह एक सहज मुद्दा है। खुशी,प्रेम,क्रोध,घृणा की तरह पलायन वादी भाव भी मन के अन्दर सोया रहता है। इस भाव के साथ लिपटी होती है एक सोच आत्महत्या की जो पल भर में घटना बन जाती है, मनोविज्ञानियों का नज़रिया बेशक मेरी समझ से क़रीब ही होगा । गहरे अवसाद से सराबोर होते ही जीवन में वो सोच जन्म ले ही लेती है । इस पड़ताल में मैं सबसे पहले खुद को पेश करने कि इजाज़त मांगता हूँ:- "बचपन में एक बार मुझे मेरी गायों के रेल में कट जाने से इतनी हताशा हुयी थी कि मैनें सोचा कि अब दुनियाँ में सब कुछ ख़त्म सा हों गया वो सीधी साधी कत्थई गाय जिसकी तीन पीड़ी हमारे परिवार की सदस्य थीं ,जी हाँ वही जिसके पेट से बछड़ा पूरा का पूरा दुनियाँ मी कुछ पल के लिए आया और गया" की मौत मेरे जीवन की सर्वोच्च पराजय लगी और मुझे जीवन में कोई सार सूझ न रहा था , तब ख्याल आया कि मैं क्यों जिंदा हूँ । दूसरे ही पल जीवन में कुछ सुनहरी किरणें दिखाई दीं । पलायनी सोच को विराम लग गया। *********************************************************************************** ये सोच हर जीवन के साथ सुप्तरूप से रहती है।इसे हवा न मिले इसके लिए ज़रूर है ....आत्म-चिंतन को आध्यात्मिक आधार दिया जाये।अध्यात्म नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त या नगण्य कर देता है। इसका उदाहरण देखिये :- "प्रेम में असफल सुशील देर तक रेल स्टेशन पर गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था बेमन से इलाहाबाद का टिकट भी ले लिया सोच भी साथ थी आत्म हत्या की किन्तु अध्यात्म आधारित वैचारिक धरातल होने के कारण सुशील ने प्रयाग की गाड़ी पकड़ी कुछ दिन बाद लौट भी आया और अपने व्यक्तित्व को वैचारिक निखार देकर जब मुझसे मिला तो सहज ही कहां था उसने-"भैया,जीवन तो अब शुरू हुआ है" "कैसे....?" "मैं असफलता से डिप्रेशन में आ गया था सोच आत्म हत्या की थी लेकिन जैसे ही मैंने सोचा कि मुझे ईश्वर ने जिस काम के लिए भेजा है वो केवल नारी से प्रेम कर जीवन सहज जीना नही है मुझे कुछ और करना है " सुशील अब सफल अधिकारी है उसके साथ वही जीवन साथी है जिसने उसे नकार दिया था। ********************************************************************************* समय की रफ़्तार ने उसे समझाया तो था किन्तु समय के संदेशे को वो बांच नहीं पाया । सुशील पत्नी , सहज जीवन,ऊँचे दर्जे की सफलता थी उसके साथ। वो था अपनी मुश्किलों से बेखबर । समय धीरे-२ उसे सचाई के पास ले ही आया पत्नी के चरित्र का उदघाटन हुआ , उसकी सहचरी पत्नी उसकी नहीं थी। हतास वो सीधे मौत की राह चल पडा। किन्तु समझ इतनी ज़रूर दिखाई चलो पत्नी से बात की जाये किसी साजिश की शिकार तो नहीं थी वो। शक सही निकला कालेज के समय की भूल का परिणाम भोग रही जान्हवी फ़ूट पड़ी , याद दिलाये वो पल जब उसने बतानी चाही थी मज़बूरी किन्तु हवा के घोडे पर सवार था सुन न सका था , भूल के एहसास ने उसे मज़बूत बना ही दिया । पत्नी की बेचारगी का संबल बना वो . नहीं तो शायद दो ज़िंदगियाँ ............... ********************************************************************************** मेरे ख़याल से जितनी तेज़ी और आवेग से विध्वंसक-भाव मष्तिष्क में आतें हैं उतनी तेज होती है रक्षात्मक-भाव जो एक कवच सा बना देता है यह सब इतनी तेज़ी से होता है कि समझ पाना कठिन होता है । शरीर की रक्त वाहनियों में तीव्र संचार मष्तिष्क को विचलित कर देता है । हम सकारात्मक विचारों को बेजा मान बैठतें है। और लगा देते हैं छलाँग कुएँ/रेल की पटरी के आगे ........... " आप क्या सोचतें हैं ......मुझे बताइये ज़रूर ...... वक़्त निकालकर !" साकेत आपका लिखा हुआ पढ़ कर लगता है कि आपने जीवन को काफी करीब से देखा है मैं आपके मत से पूरी तरह सहमत हूँ मैं एक तथ्य और जोड़ना चाहूँगा इस संदर्भ में....मनुष्य को जीवन के पीछे चलना चाहिए, जीव के पीछे नहीं जीव के पीछे दौडने वाला बड़े बड़े ऐश्वर्य, राष्ट्र चमत्कार एवं अन्य भौतिकवादी वस्तुओं से प्रभावित होकर जीवन से हाथ धो बैठता है। जीवन के पीछे चलने वाला कभी उसके रहस्यों से अनभिज्ञ नहीं होता। भाई साकेत की बात पर मेरी टिप्पणी "जी,हाँ सत्य है, हमारे देश में ही नहीं समूचे विश्व में यही स्थिति है......अध्यात्म के बगैर का जीवन जीना बिना रीड़ का जन्तु ही तो है...?आप देखिये आम जीवन "सिद्धांत-बगैर जीते लोग,पल-पल बदलतीं निष्ठाएं,दोगला आचरण, कमज़ोर का दमन, जैसी बातों की प्रतिक्रिया है "आत्महत्या"....अगर अध्यात्मिकता का आभाव है तो हताशा के सैलाब में आत्महत्या को चुनना स्वाभाविक है....!"
और आप क्या राय देंगें विनत-प्रतीक्षारत मीनाक्षी जी भी खोज लाती हैं ये :-"प्रेम ही सत्य है": मृत्यु का स्वागत करता 46 साल का प्रोफेसर(Dying Professor's Last Lecture)

समयचक्र: मध्यप्रदेश मे सदियों पुरानी लोक परम्परा अहीर नृत्य

समयचक्र: मध्यप्रदेश मे सदियों पुरानी लोक परम्परा अहीर नृत्य

Saturday, November 3, 2007

आभास जबलपुर में

तसव्वुर
में किसी के बैठे हों..... !!
में वो झम्म से आ जाये तो क्या हों...?

Sunday, October 28, 2007

आभास होने का अर्थ

खदानों के पत्थर जो अनुमानतें हैं , मेरे घर की बुनियादें वो जानतें है !! http://starvoiceofindiashow।com/abhaas-sings-tum-mere-ho/ आपसे आभास को उम्मीद थी ,है, रहेगी, आभास होने का का अर्थ है पुख्ता गायकी आवाज़ में गीत के भाव की उपस्थिति यानी गीत और सुर का सजीव हों जाना

तभी तो आभास ने जबलपुर को गायकी की दुनियाँ का सरताज बनाने का सपना दिखाया है ।

Monday, October 22, 2007

दशहरा यूनुस भाई के नाम पाती

http://radiovani.blogspot.com/ यूनुस --दमोह जबलपुर के बीच मुझे ...हाँ आपको भी दूरी लगती न होगी आपने जबलपुर-के दशहरे का ज़िक्र कर दूरी और भी काम कर दी है आपने लिखा है की -" आज दशहरा है ।मैं दो दिन पहले ही जबलपुर से लौटा हूं । दुर्गोत्‍सव की छटा जबलपुर में देखते ही बनती है । इस बार जबलपुर में घूम घूमकर दुर्गोत्‍सव देखा और पुराने दिनों को याद किया । सबसे अच्‍छा लगा सिद्धिबाला बोस बांगला लाईब्रेरी के प्रांगण में जाकर दुर्गा प्रतिमा को देखने में । यही वो पंडाल है जहां मैंने बंगाल के कई लोकप्रिय कलाकारों के बाउल गीत सुने हैं । बंगाल की संस्‍कृति की अनमोल झांकी देखने मिलती है वहां । इसके अलावा गोविंदगंज रामलीला जो तकरीबन डेढ़ सौ सालों से जबलपुर का गौरव रही है, उसके मंच को देखकर भी अच्‍छा लगा ।"यूनुस जी जबलपुर के नज़दीकी ग्राम्यांचालों की कृषक टोलियाँ आया करतीं थी म्यूनिसपल तीन पत्ती चौक से हनुमानताल तक जाने वाली प्रतिमाएं आज भी उसी तरह निकलतीं हैं ..गढ़ा का जलूस तो अगले दिन ही निकलेगा पर अब.. फर्क ये है कि ग्राम्यांचलों के किसान परिवार अब अपने शहरी रिश्तेदारों के घर रुकते नहीं हैं... बाइक-और ट्रेक्टरों से वापस हो जाते हैं . हाँ एक और बात जबलपुर के बेटे "आभास जोशी" ने भोपाल दौरे पर जो पाती शहर वासियों के नाम दशहरे के अवसर पर भेजी थी अखबारों ने अपने-अपने अंदाज़ में छापी तो जबलपुर वासी पीछे क्यों रहते आनन फानन पंकज विद्यार्थी और जितेन्द्र चौबे ने ६ घंटे के भीतर आभास का बेहतरीन पोस्टर ऑटो पर लगा कर श्याम बैंड के साथ जनमेदनी के बीच रवाना कर दिया ..... जबलपुर आज भी जबलपुर है लोग जिसे प्यार करतें हैं दिल से प्यार करतें हैं श्याम-टाकीज़ यानी मालवीय-चौक पे तो अचानक २०० युवक एक समूह में जमा हो गए जो पुलिस की टोही निगाहों से बच नहीं सके पता साजी करते पुलिस वालों के पूछे जाने पर युवक बोले :-"सर, आप भी कीजिए न आप भी एक "एस०एम०एस०" आभास को अपने शहर का बेटा है वाह.....जबलपुर....!!

Friday, October 19, 2007

“आभास का दीवाना है शहर भी...! प्रदेश भी....!!”

हर उम्र वर्ग समूह ने आभास को पसंद किया है । इस बात की पता साजी करने निकले आभास जोशी स्नेह मंच के लोग तो पाया कि अनवर अली साहेब हर उसके पक्ष में न केवल वोट करतें है बल्कि कराते भी हैं जो शहर जबलपुर से बाबस्ता हो. संजीव चौधरी जी ने बताया था कि :-"अनवर साहब ने प्राजक्ता शुक्रे को दिल खोल के वोट किये और कराए आप उनसे भी मिलिए " मंच के जीतेन्द्र भाई जब उनसे मिले तो पता चला कि अनवर साहब तो आभास के लिए पहले ही से कम कर रहें है....! बिल्डर सरदार अमरीक सिंह ने कहां:-"वाहे गुरु की मेहर से अपना आभास ही इंडिया की आवाज़ बनेगा मेरे पिंड दा मुंडा चक देगा इंडिया तुसी घबराओ न जी " तो मनवीर की राय थी:-"भैया के लिए मुझे बहुत जागना पड़ता है मम्मी पापा मैं हम सब आभास भैया के गाने सुने बिना नहीं सोते " नन्हें ऋतिक और सागर मनचंदा ने उलटे हमारी टीम से ही पूछ लिया:-"अंकल वोट कौन नहीं देता हमारे भैया को ...?" पत्रकार सुरेन्द्र दुबे को आभास का त्याग भाव बेहद भा गया:-"अपाहिज बच्चों की मदद के लिए बावरे फकीरा गाकर आभास ने जो किया है हम उसके लिए एक वोट नहीं करें तो उसके त्याग के लिए हमारा मूल्यांकन हमारी सोच को रेखांकित करता है" जैन समाज के प्रदीप जैन की राय में :-"लोग भारतीय संगीत की शक्ति को भुला न पायें, तभी तो पुराने सोने की पहचान कराता है आभास पर आज के दौर को भी आभास ने खुद में संजो लिया है ..... भाई....! बेमिसाल....!! लाजवाब.....!!!" मिक्की आहूजा तो आभास की गायकी से इस कदर मुतासिर हैं कि उनके सामने आप किसी और की तारीफ करेंगे तो उनका गुस्सा तुरंत नजर आ जाएगा। श्रीमती शिवेश गृहणी ने कहा:-"समय के साथ मनोरंजन के तरीके बदलते-मीडिया कलाकारों के लिए "आत्मिक-संबंध की डोर सी बाँध दी है मुझे मेरा बेटा गाता नज़र आता है जब आभास गाता है" ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बाबी की राय थी -"आभास की टक्कर का वर्सटाइल मुझे किसी भी रियलिटी शो में नहीं मिला " जबकि राजा एवं सतीश वंशकार का मत है शहर के लोग अगर वोट करें तो हमारा आभास वाईस-ऑफ़-इंडिया ज़रूर बनेगा ! प्रिंटिंग व्यवसाय में संलग्न विनोद अरोरा एवं आटो-पार्ट व्यापारी संजय जैन ने कहा:-"प्राजक्ता के बाद आभास ने महानगरों को चुनौती जहाँ देकर जबलपुर का माथा ऊँचा किया वहीं मध्य-प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के कलाकार जब छाते हैं दिलों पे तो दुनियाँ दंग रह जाती है " रेडिमेड-वस्त्रों का कारोबार करने वाली नीलम अरोरा ने बताया कि जबलपुर सिवनी मंडला कटनी यानी पूरा महाकौशल आभास का दीवाना है....! सब चाहतें हैं आभास के सर वी० ओ० आई० का ताज होना ही चाहिऐ, इसके लिए वे दर्शकों को नसीहत देना नहीं भूलीं -"भाई..वोट तो करो आभास के लिए प्यार को साबित करो " नीलम जैन जो प्रसारण विवादित क्षेत्र में रहतीं ने घर घर जाकर आभास को वोटिंग कराई वो कहतीं हैं:-"शहर के लिए अगर में थोड़ा-सा समय आभास के निकालती हूँ तो क्या बुराई है इसमें लोगों को वोटिंग पाॅवर देकर अपने पसंद का गायक चुनने की छूट मिली है तो इस अवसर को क्यों हाथ से जानें दूँ" साहित्यकार-कविगण भी आभास की दीवानगी से नहीं बच पाए महावीर नयन, आसुतोष "असर",राजेश पाठक "प्रवीण'', एस० ए० सिद्दीकी,डाक्टर संध्या जैन "श्रुति",कुमारी गीता"गीत", आनंद कृष्ण, डाक्टर विजय तिवारी "किसलय", तो आभास की वोटो के कारण पिछले दिनों हुए एलिमिनेशन को आभास की नहीं संगीत और सुर की हार माना जबकि पंकज शुक्ल इसे महानगरों से छोटे शहरों की स्पर्धा मानते कहतें है-"कोई तो है जो सीमित साधनों मी असीम कोशिश में लगा है...... ?" दिनभर सरकारी काम काज निपटाने में लगे मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रसिद्ध कवि जगदीश जटिया हो या जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र द्विवेदी हों सभी आभास के लिए इयामित वोट ही नहीं करते वरन सहयोगियों से आभास की प्रस्तुतियों पर होतीं चर्चा में शामिल भी हो जाते है. संयुक्त-संचालक महिला बाल विकास श्रीमती राजपाल कौर दीक्षित, आर० एस० रघुवंशी [भोपाल] अक्षय श्रीवास्तव {भोपाल} जबलपुर के इस हीरे के बारे में अपने सम्पर्क में आने वालों से ज़रूर पूछते हैं.......! अनिल अरोरा, सरदार कुलवंत सिंह, कुमार मलकानी, मनोहर चावलानी,लोचन दुबे सामूहिक रूप से केबल विवाद को आभास के लिए रोड़ा मानते हुए कहतें हैं कि:-"स्टार-प्लस भी जिम्मेदार है कुछ हद तक...! जबलपुर की आधी जनता स्टार वाईस ऑफ़ इंडिया नहीं देख पा रही स्टार चाहे तो कुछ ही पलों में विवाद थम जायेगा" स्वप्निल जैन ने आभास जोशी को सबसे चर्चित गायक माना जबकि शिवानी अनुभा निष्ठा चिन्मय तन्मय तान्या कम वोटिंग के कारण की तलाश में है....! http://www.slide.com/r/FUGXmlG_7j_6t-5o-R9DORJUuhzVVYWT?previous_view=lt_embedded_url

Sunday, October 14, 2007

शर्मनाक

जबलपुर में केबल-वार अब घटिया स्तर पर उतर आया है...! इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला १३/१०/२००७ को स्टार-प्लस की जगह छोटे केबल वालों को डरा धमका कर ,प्रलोभन देकर ज़ी टी० वी० एक प्रतिद्वंदी चेनल के प्रसारण दिखाने को बाध्य किया गया । हुआ यूँ कि एयरटेल के नोड पर चलने वाले बी० टी० वी० में कोई तकनीकी खराबी होने [शायद हो गयी या कर दी गयी] का फ़ायदा काम्पटीटर केबल का प्रसारण ज़ी टी ० वी० "सा..रे...गा...मा...पा ...." के लिए किया गया । रात १०:०० बजने के २० मिनट पहले तक़नीकि-खराबी का आना केबल वाले निरंजन ने अपना नंबर ९३०००१५६९० बंद कर लेना, एयरटेल से वोटिंग बंद हो जाना आभास जोशी के लिए किया गया षडयंत्र नहीं तो क्या ...? जो भी हो हम हारे नहीं हैं वास्तव में थोड़े उदास जरूर हुये थे पर हम को मालूम है दशहरे में इन रावण वृत्ती का अंत तय है.....!

Saturday, October 13, 2007

श्रेयष-ने आके बताया......!

"मुझे जबलपुर बहुत याद आता है...-आभास-जोशी" आभास ने जबलपुर प्रवास पर आये अपने भाई श्रेयस के जरिये कह -"मुझे जबलपुर कितना याद आ रहा है भैया आप क्या जानों दशहरे की शुरुआत घूमना फिरना सब कुछ छूट गया लगता है....!" शहर भी अब मुझे याद कर रहा होगा मुझे भरोसा है... वोटों ने साबित कर ही दिया है..!भैया देखना मेरा वी०ओ०आई० बनने का सपना मेरी आंखों से निकलकर सब की आखों में बस गया है . बिना खिताब लिए जाने पर सब क्या सोचेंगे ? इसी भय से मुक्ति दिलाने आदेश श्रीवास्तव ने शायद आभास को पिसनहारी की मढ़िया जीं के उनको मिले १००/- देते हुये आभास को सफलता का आशीष दिया श्रेयस ने अपने अनुभव आभास जोशी स्नेह मंच के सदस्यों के बीच बाटते हुए बताया -"मंच और होस्टल में दिन भर धींगा मुश्ती करने वाले आभास ने सबका मन मोह लिया है . लोग उसे और उसकी शरारत को ख़ूब पसंद कर रहे हैं... अमिताभ जीं, से आभास को आशीर्वाद के साथ यह सुनकर बहुत कि भई! ये जबलपुर वाले किस कुएं का पानी पीते हैं जो इतना अच्छा गाते हैं...? एलिमिनेशन पर आभास रोया बिल्कुल नहीं उसने मेरे ही आंसू पोंछे जो मेरे लिए अदभुत एहसास था , आभास जोशी को जब शहरवासियों के उसके लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दीं गयी तो उसने कहा -"भैया अब हार से मुझे डर लग रहा है शहर ने जो मुझे लेकर सपने देखे हैं.....?" श्रेयस ने समझाया -''योगी, जबलपुर क्या पूरे देश-प्रदेश ने तुमको लेकर सपना सजाया है तभी तो सब तुम्हारे साथ हैं और रहेंगे '' आभास जोशी को जिताने SMS से वोट करने . वीओआई< >05, भेज़ें 57827 पर बीएसएनएल लैंडलाइन 1862424782705 मोबाइल 12782705 एयरटेल 505782705

Thursday, October 11, 2007

आभास के सुर

watch songs sung by young talenthttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DThg2O1nzh5I%22Ek Chatur Naar - SVOI - 23rd Septemberhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3Dk3ceZyjOvDE%223 Abhaas - Mera To Jo Bhi Kadam - SVOI - 14th Septemberhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DZLoDnPNyjRY%224 Abhaas - Hum Kisi Se Kum Nahin - SVOI - 21st Septemberhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DMZ_9gig_iIg%225 Abhaas - Aaja Aaja - SVOI - 8th Septemberhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DThg2O1nzh5%226 Abhaas - Kaal Dhamaal - SVOI - 31staughttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DRDiWV89fvek%227 Abhaas - Vaada Raha - SVOI - 7th Septemberhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DwuhK7w5nEVI%228 Abhaas - Janaab E Ali - SVOI - 6th Octoberhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3Dx_4J1SDRFIg%229SVOI 07-07 Abhaas - Ye duniya usiki.wmvhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DzPF0-QFfF3A%26mode%3Drelated%26search%3Damul%2520s%2210Abhas Joshi - Mitwa - Jagjit Singhhttp://www.orkut.com/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fyoutube.com%2Fwatch%3Fv%3DRi-3ZCFY1yo%22Join http://www.orkut.com/Community.aspx?cmm=40187624 for more songs

Sunday, October 7, 2007

"अपने बच्चों को छोटे-छोटे अवसरों से वंचित न रहनें दें कौन जाने इनमें कहीं आभास पनप रहा हो...!!"

"अपने बच्चों को छोटे-छोटे अवसरों से वंचित न रहनें दें कौन जाने इनमें कहीं आभास पनप रहा हो...!!" आभास के सुरों का जादू शहर के हरेक इन्सान पर इस क़दर हावी है कि अब तो हर फोरम पे अगर आभास का ज़िक्र न हो तो बात गोया पूरी ही नहीं हुई मानी जाती ...... आभास जोशी स्नेह मंच के संयोजक राजेश पाठक "प्रवीण" रविवार दिनांक ०७/१०/०७ रैली के बाद एक सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हुए , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे चित्रकार-कलाकार "हरी भटनागर" कार्यक्रम यूँ तो अंतरंग था किन्तु प्रेरणास्पद रहा है... बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ वाह...वाह....!" जहाँ एक ओरसभी अतिथियों ने आभास के लिए वोट अपील की वहीं..हरी भटनागर जी के कथन-"बच्चों को छोटे-छोटे अवसरों से वंचित न रहनें दें कौन जाने इनमें कहीं आभास पनप रहा हो ...?"-सुनकर अभिभावक अभिभूत हुए बिना कैसे रह सकते थे ....! Part 1 http://www.divshare.com/download/2086645-f96 Part 2 http://www.divshare.com/download/2086703-1a5 Part 3 http://www.divshare.com/download/2087151-4da Part 4 http://www.badongo.com/vid/481639 Part 5 http://www.divshare.com/download/2087414-93b

Saturday, October 6, 2007

" आभास के गुमनाम फेन की तलाश "

आभास जोशी स्नेह मंच जबलपुर को " आभास के गुमनाम फेन की तलाश " आभास जोशी स्नेह मंच द्वारा सुदर्शन परिवार दिनांक ०७/१०/२००७ की यात्रा के लिए जनसहयोग से तैयारियों के लिए प्रचार सामग्री तैयार गोलबाज़ार में कराई जा रही थी भाई जितेंद्र चौबे जब प्रेस में मैटर दीं गए वहीं एक व्यक्ति जो अपने काम से आये थे. बिना कुछ कहे अपनी ओर से १००० पैम्फलेट अधिक छपवाने प्रेस प्रबंधक से चर्चा की और स्वयम पास की दूकान से ज़रूरत के अनुसार कागज़ खरीद कर दे गए मुद्रक को मुद्रक एवं मंच के प्रचार संयोजक जितेन्द्र चौबे ने जब उनसे नाम जानना चाहा तो साफ इनकार करते हुये-"भाई साहब आभास के लिए मेरा ये कर्तव्य है...नाम में क्या रखा है...?" आभास जोशी स्नेह मंच इन गुमनाम फेन का आभारी है मंच चाहता है कि आभास के ये फेन महाशय यदी प्रचार नहीं चाहते तब भी वे मंच को अपना भावनात्मक सहयोग तथा आभास को अपना आशीर्वाद देने अवश्य आज ०७/१०/०७ को अवश्य ही प्रात: आने का कष्ट करेंगे ! http://youtube.com/watch?v=CB8YqexGz88

Monday, October 1, 2007

"आभास का दीवाना हुआ शहर !!"

उन हाथों को चूम लेना चाहता हूँ !! आभास कि जीत तो पक्की है.... मेरी इस पंक्ति के पूरे होते होते शायद आभास शायद जीत चुका होगा.....! जबलपुर,मध्य-प्रदेश,भारत,जर्मनी,शारजाह,यू०ए०ई०, सिंगापुर,यू० के०, पाकिस्तान जहाँ से जिसने भी आभास को सराहा जीं चाहता है.... मैं उन हाथों को चूम लूँ.....!यकीन कीजिये उन हाथों को चूम लेना चाहता हूँ...! ये कहा राजेश पाठक "प्रवीण" ने शहर जबलपुर जागते हुये पत्थरों का शहर है.... महाकौशल संस्कारों का क्षेत्र है... भ्रगु-ऋषि , की तपोस्थलि का अनुपम सौन्दर्य जहाँ से जो भी जात्रा शुरू होती है.. संघर्ष भरी भले हो सफल ज़रूर हो जाती है...! आभास का सफ़र "टी० वी०एस० सा..रे..गा..मा...पा...!" से शुरू हुआ था आभास ने जीता था वो खिताब और तब से पिछले तीन माह से अमूल-स्टार-वाईस-ऑफ़-इंडिया के लिए संघर्ष रत है...एलिमिनेट हुआ जबलपुर से आभास भैया को राखी भेजने वाली शिवानी से खाना नहीं खाया था तो राखी स्पेशल के मौके पर स्टेज पर जाकर राखी बाधने वाली निष्ठा ने शहर से सवाल किया... वो हाथ क्यों थके-थके हैं जिन्हौंने ताज को नंबर वन पर लाने सर्वाधिक वोट देकर शहर जबलपुर का नाम नंबर वन पर दर्ज़ कराया ...? तो नन्हाँ ब्लागिया चिन्मय , उसका दोस्त गुरू यानी अनुभव इतने उदास थे कि अपने दोस्तों से कुट्टी कर ली, गुमसुम घर में बैठे बतिया रहे थे-"मेरे दोस्तों ने शायद वोट नहीं किये अपने आभास को...हमें इनसे बात नहीं करनी !" जितेन्द्र भाई सतीश भैया सबको धीरज देते सच्चा सुर है जीतेगा ज़रूर ! गोविन्द भाई तो बेचैन थे हीरा जीं यानी पं. रोहित तिवारी जीं की बेचैनी से .... प्रह्लाद जीं राजा वंशकार सतीश वंशकार सब-के-सब परेशान ...... आभास के लिए मुहिम छेड़ने वाले महाकौशल के अखबार में भी आभास को लेकर चिंता थी , प्रभाव शाली ढंग में वोट अपील जारी कर मीडिया ने जो मदद की वो सब हतप्रभ...! आभास जोशी स्नेह मंच के लोग केबल-वार के शिकार उन इलाकों में गए जहाँ स्टार प्लस नहीं दिखाया जाता जबलपुर बरेला बरगी पनागर तो मानो आभास को वी०ओ०आई० का विजेता मान ही चुका है...! मुझे विश्वास है फिर गूंजेगी शांतनु मुख़र्जी "शान" की आवाज़ -"जब्बलपुर...के...आभास .....!" आलेख डाक्टर संध्या जैन श्रुति जबलपुर

Followers