Showing posts with label भोपाल. Show all posts
Showing posts with label भोपाल. Show all posts

Sunday, June 13, 2010

भोपाल के हसन,अब्दुल,ज़ाकिर,करीम,सोहन,राम,मीना,सन्जू,मन्जू, को क्या कहोगे बाल दिवस पर ?

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi7FYXTvsWElMV6hrwHINo1clFQ6nuarQHFURamtd5h6sJenPI0oK2xgIrcrwham0bw7WtFl9XBDhh-e-XWMEMO2bMyOZskoAfiaY3kmurLvSEzhpf5Km1tcUizyPjzcj7ecxhKbJBmlOw/s400/BHOPAL-GAS-TRAGEDY.jpgतस्वीर फ़िरदौस खान के ब्लाग से साभार

बुआ वाला भोपाल तब से अब तक बीमार हैं ..... आखिरी सांस का इन्तज़ार करती बुआ अभी भी तीन दिसम्बर चौरासी से अब तक ज़िन्दा है उनके साथ ज़िंदा हैं अब तक सवाल जो व्यवस्था,कानून,न्याय और व्यापार के अगुओं से पूछे जाने हैं. उनकी नज़र में एण्डरसन का चित्र है कि नहीं मालूम नहीं. वे क्या जाने कौन है  एण्डरसन कैसा है इसे तो वे जानते थे जिनने भोपाल के साथ ....................बेवफ़ाई की.जी वे एन्डरसन को जानते ही नहीं मानते भी हैं. तभी तो ..........? बुआ क्या जाने नेहरू चाचा के देश में तड़पती फ़िर यकायक शान्त प्राणहीन होती शिशुओं की देह ...जो बच गये वो हसन,अब्दुल,ज़ाकिर,करीम,सोहन,राम,मीना,सन्जू,मन्जू,अपाहिज़ बीमार ज़िन्दगी जी रहे हैं.इस बाल दिवस पर क्या जवाब दिया जाए उनको .....?खैर ये तुम सोचो तुम पर  तो एण्डरसन की ज़वाब देही थी न .  भोपाल वाली बुआ की ज़वाब देही तो हमारी है और 

http://l.yimg.com/t/junior/jagran/20071108/18/11_2007_8-9novchacha07-1_1194544806.jpgसाभार  याहू जागरण से

 हसन,अब्दुल,ज़ाकिर,करीम,सोहन,राम,मीना,सन्जू,मन्जू,की ज़वाब देही उनके मा बाप की ...! तुम तो जो भी हो सच आदमी वेश में क्या उपमा दूं बस शोक मनाएंगे हम हिंदुस्तानी  तो ...... इस बात का कि हमारे लोग नारकीय यातना भोग रहे हैं  और इस बात का भी कि आपकी अन्तराआत्मा ज़िन्दा ही नहीं हैं 

Thursday, February 28, 2008

मध्य-प्रदेश लेखक संघ ने प्रस्ताव आहूत किए

म० प्र० लेखक संघ भोपाल ने अपने परिपत्र में कार्यकारणी की घोषणा करते हुए २००८ के लिए निम्न लिखित सम्मानों के प्रस्ताव आहूत किए हैं:-
  • अक्षर-आदित्य-सम्मान, आयु-सीमा ६० वर्ष,
  • पुष्कर-सम्मान,६० वर्ष तक की आयु सीमा
  • देवकी-नंदन-सम्मान,३५-५० , आयु वर्ग के रचनाकारों के लिए,
  • काशी-बाई-मेहता-सम्मान,किसी भी आयु की महिला लेखिका,के लिए,
  • कस्तूरी देवी चतुर्वेदी,लोक-भाषा-सम्मान,म०प्र० की लोक भाषा, की महिला साहित्यकार को , योग्य प्रस्ताव के अभाव में पुरुष साहित्यकार के नाम पर विचार किया जाएगा ,
  • माणिक वर्मा,व्यंग्य-सम्मान,
  • चंद्रप्रकाश जायसवाल,बाल-साहित्य-सम्मान,
  • पार्वती देवी मेहता अहिन्दी भाषी हिन्दी-साहित्यकार
  • डा० संतोष कुमार तिवारी -समीक्षा सम्मान, ६० वर्ष आयु से अधिक आयु के समीक्षक को , शिथिलाताएं संभावित
  • हरिओम शरण चौबे गीतकार सम्मान,
  • कमला देवी लेखिका सम्मान
  • मालती वसंत सम्मान [द्वि-वार्षिक ] १८ वर्ष आयु वर्ग की युवा लेखिका को
  • सारस्वत-सम्मान,
  • अमित रमेश शर्मा हास्य-व्यंग्य के लिए

प्रस्ताव के लिए म०प्र० के साहित्यकार,जिला एकांशों के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं । अथवा निम्न लिखित पतों पर सम्पर्क

कीजिए:-

  1. श्री बटुक-चतुर्वेदी ,१४/८,परी-बाज़ार,शाहाज़हानाबाद, भोपाल,म०प्र०
  2. गिरीश बिल्लोरे मुकुल एकांश अध्यक्ष , जबलपुर ,एकांश,९६९/ए-२,गेट न० ०४, जबलपुर

[ क्रमांक २ से केवल प्रस्ताव हेतु प्रपत्र -प्राप्ति हेतु सम्पर्क कीजिए]

Followers